हरमनप्रीत ने भारतीय क्रिकेट का नाम खराब कर दिया है- पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

हरमनप्रीत ने भारतीय क्रिकेट का नाम खराब कर दिया है- पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

मदन लाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, बांग्लादेश के खिलाफ हरमनप्रीत कौर का व्यवहार बिल्कुल भी सही नहीं था, वह खेल से बड़ी नहीं हैं।

Harmanpreet Kaur And Madan Lal (Photo Source: Twitter)
Harmanpreet Kaur And Madan Lal (Photo Source: Twitter)

भारतीय महिला टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच खेला गया वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला काफी चर्चे में हैं। बता दें यह मुकाबला शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जो  काफी रोमांचक रहा और टाई पर समाप्त हुआ।

वहीं इस मैच के बाद से टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल हरमनप्रीत कौर जब 34 वें ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट रही थी तो उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे वह काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। बता दें भारतीय महिला कप्तान आउट होने के बाद नाराजगी जाहिर करती नजर आई। वह अंपायर के फैसले पर भी भड़कती नजर आई और उन्होंने पवेलियन जाते समय स्टंप पर अपना बैट दे मारा।

वहीं हरमनप्रीत कौर के इस रवैये पर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मदन लाल ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जाहिर की है। दरअसल उनका कहना है कि, हरमनप्रीत ने भारतीय क्रिकेट का नाम खराब कर दिया है। बता दें उन्होंने अपनी बात ट्विटर के जरिए कही है।

हरमनप्रीत कौर का व्यवहार बिल्कुल भी सही नहीं था- मदन लाल 

दरअसल मदन लाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, बांग्लादेश के खिलाफ हरमनप्रीत कौर का व्यवहार बिल्कुल भी सही नहीं था। वह खेल से बड़ी नहीं हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम का नाम खराब कर दिया है। BCCI को उनके खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए।

 

वहीं बांग्लादेश महिला टीम की कप्तान निगर सुल्ताना ने भी हरमनप्रीत कौर के इस रवैये पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। दरअसल उनका कहना था कि, यह हरमनप्रीत कौर की समस्या है। मेरा इससे कोई भी लेना-देना नहीं है। एक खिलाड़ी के तौर पर वह जरूर तमीज दिखा सकती थीं। मैं नहीं बता सकती आपको कि क्या हुआ, लेकिन वहां अपनी टीम के साथ फोटोग्राफी के लिए रुकना सही नहीं लगा। क्योंकि वह सही माहौल नहीं था। इसलिए हम वापस चले गए। क्रिकेट अनुशासन और सम्मान का खेल है। हमने अंपायर के फैसले का सम्मान किया है।

यहां पढ़ें : फ्लैट विकेट पर 5 विकेट हॉल लेना काफी मुश्किल भरा था- विंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद मोहम्मद सिराज का बयान

close whatsapp