SRK के 'Jawan' लुक को कॉपी कर शो में 'Mask' लगाकर पहुंचे शिखर धवन, कहा- चाहिए तो वर्ल्ड कप... - क्रिकट्रैकर हिंदी

SRK के ‘Jawan’ लुक को कॉपी कर शो में ‘Mask’ लगाकर पहुंचे शिखर धवन, कहा- चाहिए तो वर्ल्ड कप…

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का अगला मुकाबला 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।

Shah Rukh Khan Shikhar Dhawan (Photo Source: X/Twitter)
Shah Rukh Khan Shikhar Dhawan (Photo Source: X/Twitter)

Shikhar Dhawan: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शानदार आगाज हो चुका है। ट्रॉफी अपने नाम करने की इस जंग में सभी टीमें अपना दमखम दिखाते हुए नजर आ रही है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया। जिसमें टीम ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है, जिस चीज ने खूब सुर्खियां बटोरी है। इस बीच शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो शाहरूख खान की मूवी जवान का लुक कॉपी करके एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

आखिर क्यों मास्क लगाकर शो में पहुंचे Shikhar Dhawan..?

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पहले ही टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हुए नजर नहीं आते थे। वर्ल्ड कप 2023 का हिस्सा ना बन पाना उनके लिए काफी ज्यादा निराशाजनक रहा है। लेकिन फिर भी इस वक्त शिखर धवन टीम इंडिया के लिए फुल चियर करते हुए नजर आ रहे हैं। ABP न्यूज चैनल द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें शिखर धवन, शाहरूख खान की जवान मूवी की तरह अपना चेहरा छुपाकर पहुंचे थे।

शो की एंकर द्वारा शिखर धवन (Shikhar Dhawan) से पूछा गया कि आपको क्या चाहिए..? जिसका जवाब देते हुए गब्बर ने कहा कि, चाहिए तो वर्ल्ड कप.. जिसके बाद एंकर और वहां बैठे दर्शक पूछने लगते हैं कि आप कौन है..? जिसके बाद अपना मास्क हटाकर शिखर धवन अपना चेहरा फैंस को दिखाते हैं।

यहां देखें शिखर धवन का वो वीडियो-

अफगानिस्तान के खिलाफ है टीम इंडिया का अगला मुकाबला

भारत का अगला मुकाबला 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अरूण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला मुकाबला काफी ज्यादा रोमांच से भरा हुआ था। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की फिरकी में फंसते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवरों में 199 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

यह भी पढ़े- ये क्या? दिल्ली के मैदान पर क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं विराट कोहली, दिया बड़ा अजीब कारण

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने मात्र 2 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन फिर केएल राहुल और विराट कोहली के बीच चौथे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हुई। विराट कोहली ने (85 रन) और केएल राहुल ने (97 रन) की नाबाद पारी खेल भारत को मैच जीताया था। टीम इंडिया अगले मुकाबले में भी शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी।

close whatsapp