ये क्या? दिल्ली के मैदान पर क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं विराट कोहली, दिया बड़ा अजीब कारण
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया केएल और कोहली का एक इंटरव्यू।
अद्यतन - Oct 10, 2023 12:46 pm

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 का विजय आगाज किया है, जहां इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल का बल्ला जमकर चला था। वहीं इस धाकड़ मैच के बाद दोनों ही बल्लेबाजों का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें कोहली ने दिल्ली में होने वाले मैच को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है।
विराट कोहली का सामना नवीन उल हक से होगा
जी हां, 11 अक्टूबर को यानी कल दिल्ली में टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से होगा, जहां एक बार फिर से विराट कोहली और नवीन उल हक आमने-सामने होंगे। इस साल आईपीएल में इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच एक बड़ा विवाद हुआ था मैच के दौरान और मैच के बाद, साथ ही इस विवाद में गौतम गंभीर भी कूद पड़े थे।
दिल्ली के मैदान को लेकर ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं विराट कोहली?
*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया केएल और कोहली का एक इंटरव्यू।
*इस इंंटरव्यू में विराट कोहली ने अपने घरेलू मैदान दिल्ली को लेकर दिया बयान।
*मेरे नाम के पवेलियन के आगे मुझे खुद खेलना काफी अजीब लगेगा- विराट।
*अरूण जेटली स्टेडियम में कुछ समय पहले ही विराट के नाम का पवेलियन बना है।
विराट कोहली ने इस वीडियो में दिल्ली के मैदान पर दिया बयान
शुभमन गिल को लेकर नहीं आई अच्छी खबर
दूसरी ओर टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल को डेंगू हुआ है, ताजा खबर के अनुसार गिल को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। रिपोर्ट्स के अनुसार अब गिल को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है, ऐसे में वो अफगान टीम के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ही बाहर हो गए थे। साथ ही अब बताया जा रहा है कि वो 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे और उनकी टीम में वापसी 19 तारीख को बांग्लादेश के साथ होने वाले मैच में हो सकती है।