बधाई दो! बल्लेबाज शिखर धवन को मिल गया उनका हमशक्ल भाई
शिखर धवन का नया वीडियो हो गया है वायरल।
अद्यतन - Feb 18, 2022 12:52 pm

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन क्रिकेट के साथ-साथ इंस्टाग्राम रील्स के भी राजा हैं, ट्रेंड वाली इंस्टाग्राम रील्स में ये बल्लेबाज कभी भी पीछे नहीं रहता। हर दिन फैन्स को शिखर की कोई ना कोई मजेदार रील मिल ही जाती है, इस कड़ी में उन्होंने अब एक ऐसी ही रील्स फैन्स के साथ साझा किया है जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। साथ इस रील में धवन का अंदाज काफी फनी लग रहा है और लोग इससे पसंद कर रहे हैं।
बल्लेबाज शिखर धवन ने ढूंढ लिया अपना खोया हुआ भाई!
क्रिकेट के खेल में उतार-चढ़ाव आता ही रहता है, ऐसा ही कुछ काफी बार टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन के साथ भी हुआ है। लेकिन उसके बावजूद भी इस खिलाड़ी ने कभी हार नहीं मानी है और हर बार टीम में शानदार वापसी की है। इस बार भी धवन ने टीम इंडिया में वापसी करते हुए कुछ ऐसा ही धमाका किया, जिसके बाद उनकी जगह टीम में फिर से पक्की हो गई है।
*शिखर धवन ने शेयर की एक फनी इंस्टा रील।
*रील में धवन ने हमशक्ल वाले इंस्टा ट्रेंड का बनाया वीडियो।
*जिसमें धवन जैसे दिखने वाले शख्स की आई तस्वीर।
*वहीं वीडियों में काफी फनी रिएक्शन दे रहे थे शिखर।
गब्बर की मजेदार रील आप भी देख लो
अब पंजाब के लिए खेलेंगे गब्बर
इस बार का आईपीएल मेगा ऑक्शन धवन के लिए काफी शानदार रहा, जहां पंजाब की टीम ने इस खिलाड़ी को 8 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीद लिया। इससे पहले गब्बर काफी समय से दिल्ली की टीम से खेल रहे थे और उससे पहले वो SRH टीम का हिस्सा थे। दूसरी ओर अब कई खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें बताया जा रहा कि धवन को इस सीजन के लिए पंजाब टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन इसी लेकर अभी तक कुछ भी तस्वीर साफ नहीं है।