अपने बेटे से दूरी सहन नहीं कर पा रहे हैं शिखर धवन, फैन्स को रोना आ गया इस तस्वीर को देख - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने बेटे से दूरी सहन नहीं कर पा रहे हैं शिखर धवन, फैन्स को रोना आ गया इस तस्वीर को देख

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर वाली रील की है शेयर।

Shikhar Dhawan And His Son (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan And His Son (Image Credit- Instagram)

शिखर धवन अपने बेटे जोरावर से कितना प्यार करते हैं, उसका नजारा आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। भले ही धवन का बेटा उनके साथ नहीं रहता है, लेकिन उसके बाद भी वो अपने बेटे से लगातार बात करते रहते हैं। इस बीच गब्बर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसे देख आप काफी ज्यादा ही इमोशनल होने वाले हैं।

हाल ही में शिखर धवन को मिली है तलाक की मंजूरी

जी हां, शिखर धवन अपनी वाइफ आयशा मुखर्जी से साल 2021 से अलग रह रहे हैं, इस बीच दोनों के तलाक को लेकर कुछ दिनों पहले ही एक बड़ा अपडेट आया था। जिसके तहत दिल्ली की कोर्ट ने धवन को आयशा से तलाक की मंजूरी दे दी है, ये मंजूरी मानसिक क्रूरता के आधार पर मिली है। वैसे आयशा की धवन के साथ ये दूसरी शादी थी, वहीं जोरावर अभी आयशा के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही रहता है।

शिखर धवन का सच में दिल खूब रोता है अपने बेटे के लिए

*शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर वाली रील की है शेयर।
*इस तस्वीर में धवन अपने बेटे जोरावर से वीडियो कॉल पर कर रहे हैं बात।
*साथ ही गब्बर ने अपने बेटे के लिए रील में एक लाइन बोली है।
*धवन का ये पोस्ट देख फैन्स सहित कई खिलाड़ी हुए काफी इमोशनल।

कुछ लाइनों के साथ ये रील शेयर की थी शिखर धवन ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

आज-कल काफी स्वैग में रहता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

टीम इंडिया को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं शिखर

भले ही शिखर धवन वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी भारतीय टीम को जमकर सपोर्ट कर रहा है। जहां धवन ने वर्ल्ड कप शुरू होते ही टीम के लिए एक पोस्ट शेयर किया था, फिर भारतीय टीम का एक मैच देखते हुए भी तस्वीर डाली थी। दूसरी ओर इस खिलाड़ी का अब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करना काफी मुश्किल दिख रहा है और धवन आपको अब IPL खेलते हुए ही नजर आने वाले हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?