गलती से बना था भारत टेस्ट में नंबर 1, आईसीसी ने जारी किया स्पष्टीकरण  - क्रिकट्रैकर हिंदी

गलती से बना था भारत टेस्ट में नंबर 1, आईसीसी ने जारी किया स्पष्टीकरण 

बुधवार, 15 फरवरी को आईसीसी की वेबसाइट पर भारत को टेस्ट की नंबर वन टीम दिखाया गया था। 

ICC and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
ICC and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

बुधवार, 15 फरवरी को भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी के वेबसाइट पर नंबर वन टेस्ट टीम दिखाया गया था, तो वहीं भारत पहले से ही वनडे और टी-20 में नंबर वन टीम थी। इसके बाद भारतीय मीडिया ने इस खबर को काफी कवर भी किया है।

हालांकि अब इटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस पर स्पष्टीकरण जारी कर बताया है कि यह सब एक तकनीकी खामी की वजह से हुआ था। बता दें कि क्रिकेट इतिहास में ऐसा एक बार ही हुआ है कि कोई टीम एक ही समय पर क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेटों में नंबर एक की कुर्सी हासिल की हो, बता दें ये कारनामा साउथ अफ्रीका 2013-14 में कर चुकी है।

आईसीसी ने जारी किया स्पष्टीकरण

बता दें कि इस मामले पर आईसीसी ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, ICC मानता है कि 15 फरवरी 2023 को यह एक तकनीकी गलती की वजह से भारत को ICC की वेबसाइट पर नंबर 1 टेस्ट टीम के रूप में गलत तरीके से प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

तो वहीं आपको अपडेट पाॅइंट टेबल के बारे में बताएं तो इस वक्त 126 अंको के साथ फिर से ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर आ गई है। दूसरी तरफ टीम इंडिया 115 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है। गौरतलब है कि इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।

तो आपको इस टेस्ट सीरीज के बारे में बताएं तो भारत के लिए इस सीरीज में जीत दर्ज करना बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें इस सीरीज के दौरान दांव पर लगी हैं।

बता दें कि नागपुर टेस्ट मैच को पारी और 132 रनों से जीतकर भारत ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। तो वहीं अब रोहित एंड कंपनी दिल्ली टेस्ट में भी जीत दर्ज करना चाहेगी।

close whatsapp