शिखर धवन का ये स्टाइलिश अंदाज देखकर, बॉलीवुड सितारों के पसीने छूट जाएंगे बॉस
हर दिन सोशल मीडिया पर शिखर धवन के सामने आते रहे हैं नए पोस्ट।
अद्यतन - Jan 7, 2024 5:20 pm

आज भी स्टाइल के मामले में शिखर धवन के सामने टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी पीछे हैं, गब्बर का ये स्वैग उनको सबसे अलग बनाता है। भले ही शिखर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उसके बाद भी वो सोशल मीडिया पर राज करते हैं। साथ ही फैन्स भी धवन को दिल खोलकर प्यार देते हैं कमेंट बॉक्स में, इस बीच बल्लेबाज का स्टाइलिश अवतार फिर से वायरल हो रहा है।
साल 2023 ने किया शिखर धवन को निराश
जी हां, तेज गेंदबाज भुवी की तरह साल 2023 शिखर को भी निराशा देकर गया,जहां 2023 में शिखर धवन को टीम इंडिया से एक भी बार बुलावा नहीं आया और वो 2023 में इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए। वहीं गब्बर आखिरी बार टीम इंडिया के साथ बांग्लादेश में नजर आए थे, वो साल 2022 के आखिर की बात है और उसके बाद से उनकी भारतीय टीम से छुट्टी हो गई लेकिन उसके बाद भी वो मेगा टूर्नामेंट में भारतीय टीम को सपोर्ट करते आए हैं।
शिखर धवन के आगे हॉलीवुड एक्टर फेल है भाई!
*हर दिन सोशल मीडिया पर शिखर धवन के सामने आते रहते हैं नए पोस्ट।
*इसी कड़ी में बल्लेबाज ने एक तस्वीर की है अपने फैन्स के साथ में शेयर।
*जहां इस तस्वीर में धवन सूट-बूट में काफी ज्यादा स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।
*वहीं अपनी नई तस्वीर में शिखर किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं।
ये फिल्मी अंदाज पसंद आएगा आपको शिखर धवन का
हाल ही में पेरिस घूमने गया था ये बल्लेबाज
घरेलू क्रिकेट में जगह नहीं रोकते युवा खिलाड़ियों की
बल्लेबाज शिखर चाहे तो आज भी घरेलू क्रिकेट खेलकर खुद को साबित कर सकते हैं, लेकिन वो युवाओं की राह में बाधा नहीं बनना चाहते हैं। ऐसे में शिखर घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते हैं, वहीं अब आपको ये खिलाड़ी IPL 2024 में खेलता हुआ नजर आएगा। जहां धवन पंजाब टीम कप्तानी करते हैं और इस साल भी उनको ये जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले धवन ने SRH और दिल्ली की टीम से ये लीग खेली और जमकर रन भी बनाए हैं।