IPL के लिए शिखर धवन ने दी अपनी नींद की कुर्बानी, सुबह-सुबह जड़ रहे हैं नेट्स में छक्के
मार्च महीने के आखिर में होगा इस बार IPL 2024 का आगाज।
अद्यतन - फरवरी 19, 2024 4:45 अपराह्न

IPL की कई टीमें अपने पुराने कप्तानों के साथ उतरेगी, जहां इस लिस्ट में पंजाब टीम का नाम भी शामिल है और इस टीम की शिखर धवन ही कप्तानी करेंगे। साल 2023 में धवन की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा था, लेकिन फिर भी गब्बर पर इस साल भरोसा जताया गया है और धवन ने तैयारी भी शुरू कर दी है लीग की।
टीम ने कई कप्तान बदले, लेकिन आज तक नहीं जीता खिताब
जी हां, IPL के इतिहास में पंजाब टीम ने अब तक ढेर सारे कप्तान बदले, लेकिन ये कप्तान टीम की किस्मत नहीं बदल पाए। शिखर धवन से पहले मयंक अग्रवाल, केएल राहुल सहित कई दिग्गज खिलाड़ी इस टीम के कप्तान रहे। उसके बाद भी इस टीम के लिए कुछ नहीं बदला और कई सालों से ये टीम अंक तालिका के आखिर में अपना सफर खत्म कर रही है।
IPL आया और शिखर धवन के लिए खिताब जीतने का सपना लाया
*मार्च महीने के आखिर में होगा इस बार IPL 2024 का आगाज।
*जिसे लेकर कप्तान शिखर धवन शुरू कर चुके हैं अपनी तैयारी।
*जहां बल्लेबाज ने नेट्स में किया काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास।
*जिससे जुड़ा एक पोस्ट और इंस्टा स्टोरी शेयर की है गब्बर ने आज ही।
अभ्यास के दौरान शिखर धवन की तस्वीर
स्वैग भरी रील शेयर करता रहता है ये खिलाड़ी
पहले किस-किस टीम का हिस्सा थे धवन
पंजाब टीम में आने से पहले शिखर धवन काफी समय तक दिल्ली की टीम का हिस्सा थे, उससे पहले वो SRH टीम में रहे और वहां उन्होंने टीम के लिए ढेर सारे रन बनाए। साथ ही वो MI टीम का भी हिस्सा रहे और उन्होंने हर टीम के लिए प्रदर्शन किया। लेकिन टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मौका देने के चक्कर में धवन की छुट्टी कर दी, इसे लेकर भी गब्बर ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था की- गिल ने मेरी जगह ली है टीम इंडिया में और मुझे इस बात का बुरा नहीं लगा।