टीम इंडिया का कप्तान बनने की शिखर धवन ने शुरू की तैयारी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया का कप्तान बनने की शिखर धवन ने शुरू की तैयारी!

शिखर धवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है एक पोस्ट।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया ने पिछले कुछ समय में कई कप्तान बदले हैं, वहीं इस लिस्ट में टीम के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन का भी नाम आता है और ये खिलाड़ी कई बार टीम इंडिया की कप्तानी कर चुका है। साथ ही धवन की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है, इस बीच एक बार फिर से गब्बर ने कप्तान बनने की तैयारी शुरू कर दी है।

कप्तान के तौर पर सफल रहे हैं शिखर धवन

जब-जब गब्बर को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, तब-तब धवन ने अपना बेस्ट दिया है। इसकी शुरूआत 2021 में लंका दौरे से हुई थी, जहां गब्बर की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। वहीं इस साल भी वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम ने धवन की कप्तानी में वनडे सीरीज जीत थी।

शिखर धवन में स्वैग तो पूरा कप्तान वाला है

*शिखर धवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है एक पोस्ट।
*पोस्ट की गई इस तस्वीर में अभ्यास के लिए तैयार हो रहे हैं गब्बर।
*साथ ही गब्बर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- अफ्रीका सीरीज की तैयारी।
*अफ्रीका के खिलाफ फिर से कप्तान के तौर पर उतर सकते हैं धवन।

हाल ही में इस पोस्ट को किया था शिखर धवन ने शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

कुछ दिनों पहले डांस रील डाली थी टीम इंडिया के गब्बर ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

पहले ही इस खिलाड़ी के साथ हो गया था धोखा

एशिया कप 2022 से ठीक पहले टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था, इस दौरे के लिए पहले धवन को टीम की कप्तानी दी गई थी। लेकिन अचानक उन्हें कप्तानी से हटाकर केएल राहुल को ये जिम्मेदारी दे दी थी।

close whatsapp