बल्लेबाज शिखर धवन की इस मुस्कान के पीछे, वर्ल्ड कप ना खेलने का दर्द छुपा है!
शिखर धवन रहते हैं सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव।
अद्यतन - Oct 31, 2023 6:20 pm

वनडे वर्ल्ड 2023 में टीम इंडिया एक के बाद एक जीत अपने नाम कर रही है, लेकिन उसके बाद भी फैन्स को शिखर धवन की काफी याद आ रही है। धवन के पास ओपनिंग बल्लेबाजी की जिम्मेदारी थी, लेकिन फिर अचानक उनका टीम से पत्ता कट गया। उसके बाद भी ये खिलाड़ी खुद को सोशल मीडिया पर काफी खुश दिखा रहा है, ऐसा कुछ उनके नए सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिला है।
शिखर धवन की जगह लेने वाला बल्लेबाज रहा है अभी तक फ्लॉप
दूसरी ओर टीम इंडिया में शिखर धवन की जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने ली थी, लेकिन इस वर्ल्ड कप में गिल अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। गिल ने अभी तक कुल 4 मैचों में सिर्फ 104 रन ही बनाए हैं और 1 अर्धशतक लगाया है। ऐसे में आगे आने वाले अहम मुकाबलों में उनका प्रदर्शन करना काफी जरूरी है, वहीं ऐसा ही कुछ हाल श्रेयस अय्यर का भी है, जो 6 मैचों में 134 रन ही बटोर पाए हैं अभी तक।
कब तक इस तरह अपना दुख छुपाते रहेंगे शिखर धवन ?
*शिखर धवन रहते हैं सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव।
*इसी कड़ी में उन्होंने अपनी एक नई तस्वीर की है फैन्स के साथ शेयर।
*जहां इस तस्वीर में गब्बर ने दिखाई है अपनी फिट बॉडी।
*वर्ल्ड कप में ना चुने जाने के बाद से खुद को खुश रखता है ये खिलाड़ी।
शिखर धवन ने ये पोस्ट किया है शेयर
फनी रील्स के मामले में गब्बर के आस-पास कोई नहीं है
कई खिलाड़ियों की नहीं होगी अब टीम में वापसी
शिखर धवन को धीरे-धीरे हर एक प्रारूप से दूर किया गया था, ऐसा कुछ और खिलाड़ियों के साथ हुआ था। जहां ईशांत शर्मा, साहा और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी शायद ही अब टीम इंडिया से खेलते हुए नजर आए, इन सभी खिलाड़ियों को टीम इंडिया से खेले 1 साल या फिर 2 साल से ज्यादा का समय हो चुका है अब। साथ ही बोर्ड का पूरा फोकस युवा खिलाड़ियों को तैयार करने पर है।