IPL 2023: केन विलियमसन को लेकर इन तीन टीमों के बीच में हो सकती है जबरदस्त भिड़ंत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: केन विलियमसन को लेकर इन तीन टीमों के बीच में हो सकती है जबरदस्त भिड़ंत

विलियमसन ने IPL में अभी तक 76 मुकाबलों में 126.03 के स्ट्राइक रेट से 1667 रन बनाए हैं।

Kane Williamson. (Photo Source: IPL/BCCI)
Kane Williamson. (Photo Source: IPL/BCCI)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आगामी IPL सत्र से पहले केन विलियमसन को अपनी टीम से बाहर कर दिया है। बता दें, केन विलियमसन ने पिछले सत्र में टीम की कप्तानी की थी। हालांकि वो खुद अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे।

अब IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर 2022 को होना है और अब सवाल यह उठता है कि कौन इस अनुभवी बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल करेगा? बता दें, विलियमसन ने IPL में अभी तक 76 मुकाबलों में 126.03 के स्ट्राइक रेट से 1667 रन बनाए हैं।

आज हम आपको बताते हैं ऐसी तीन टीमें जो आगामी सत्र में केन विलियमसन को अपने दल में शामिल कर सकती है। बता दें, विलियमसन के पास एक छोर को संभाले रहने की बेहतरीन क्षमता है। वो डॉट गेंदें भी ज्यादा नहीं खेलते।

1- गुजरात टाइटंस

Kane Williamson
Kane Williamson. (Photo Source: IPL/BCCI)

पिछले सत्र की विजेता गुजरात टाइटंस (GT) ने नंबर तीन पर कई खिलाड़ियों को मौका दिया लेकिन कोई भी इस क्रम में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया। लीग की शुरुआत में ऑलराउंडर विजय शंकर ने इस क्रम की कमान संभाली लेकिन उनसे यह जिम्मेदारी संभाली ना जा सकी। कप्तान हार्दिक पांड्या और मैथ्यू वेड ने बाद में नंबर तीन पर बल्लेबाजी की।

हालांकि कोई भी खिलाड़ी इस क्रम में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। टॉप ऑर्डर में केन विलियमसन अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। वो रिद्धिमान साहा का विकल्प भी बन सकते हैं।

टीम का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत है। हार्दिक पांड्या, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने अपनी फ्रेंचाइजी की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यह सभी विस्फोटक बल्लेबाज है। केन विलियमसन एक छोर को संभाले रहेंगे वहीं दूसरे छोर से यह सब बल्लेबाज विस्फोटक पारियां खेल सकते हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp