IND vs SA: भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया, इनफाॅर्म क्लासेन और दुसौं सस्ते में पवेलियन लौटे  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SA: भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया, इनफाॅर्म क्लासेन और दुसौं सस्ते में पवेलियन लौटे 

भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 357 रनों का लक्ष्य दिया है।

India vs South Africa (Image Credit- Twitter X)
India vs South Africa (Image Credit- Twitter X)

ICC Cricket World Cup 2023: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 37वां मैच आज 5 नवंबर, रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में टाॅस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 327 रनों का एक मजबूत लक्ष्य रखा है।

दूसरी ओर, भारतीय टीम से मिले इस लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एकदम बिखर गई है। टाॅप ऑर्डर में क्विंटन डीकाॅक (5), तेंबा बावुमा (11) और एडेन मार्करम (9) के फेल होने के बाद, मिडिल ऑर्डर में इनफाॅर्म हेनरिक क्लासेन और पिछले मैच के शतकवीर रासी वान डर दुसौं सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं।

बता दें कि दुसौंं को 13 रनों पर मोहम्मद शमी ने पगबाधा आउट किया, तो हेनरिक क्लासेन को 13वें ओवर में मात्र 1 रनों पर रविंद्र जडेजा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत से मिले इस टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, वर्ल्ड कप मैच- 37, पहली पारी का हाल:

तो वहीं मैच की पहली पारी के बारे में बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में विराट कोहली (101*) की शतकीय पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए। कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने 77 और रोहित शर्मा ने 40 रनों की शानदार पारी खेली।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या साउथ अफ्रीका भारत से मिले इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

ये भी पढ़ें- ‘आशा है तुम आने वाले दिनों में मेरे रिकाॅर्ड को तोड़ दोगे’ Virat Kohli के ऐतिहासिक शतक पर महान Sachin Tendulkar

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?