Reels के जरिए Shikhar Dhawan खुद को खुश दिखा रहे हैं, लेकिन सच में वो काफी अकेले हैं
Shikhar Dhawan ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की एक नई फनी रील।
अद्यतन - Jul 7, 2024 6:00 pm

टीम इंडिया के फैन्स Shikhar Dhawan को काफी ज्यादा मिस करते हैं, लेकिन इस बल्लेबाज की अब टीम इंडिया में वापसी होती नजर नहीं आ रही है। साथ ही धवन का निजी जीवन भी अभी तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन उसके बाद भी ये बल्लेबाज सोशल मीडिया पर खुद को खुश दिखाता है और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।
अपने बेटे से नहीं मिले हैं Shikhar Dhawan
जी हां, Shikhar Dhawan को काफी समय पहले ही आयशा से तलाक की मंजूरी मिल गई थी, लेकिन धवन का बेटा यानी की जोरावर उनके साथ नहीं रहता था और वो आयशा के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहता है। ऐसे में धवन ने कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि, वो सालों से अपने बेटे से नहीं मिले हैं और कई महीनों से उनकी जोरावर से बात भी नहीं हुई है।
Shikhar Dhawan की ये खुशी एक दम झूठी है
*Shikhar Dhawan ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की एक नई फनी रील।
*अपनी नई रील वीडियो में धवन ने फिर से सुनाया है पति-पत्नी वाला मजेदार JOKE
*धवन को बेटे से ना मिलने का दुख है, फिर भी खुद को इंंस्टा पर खुश दिखाते हैं।
*वहीं फैन्स को भी पसंद आती है इस खिलाड़ी की ये मजेदार और फनी रील्स।
ये फनी रील शेयर की है बल्लेबाज Shikhar Dhawan ने
तीन खिलाड़ियों के लिए खास पोस्ट शेयर किया था
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट, रोहित और जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास से लिया था, जिसके बाद फैन्स काफी ज्यादा ही निराश थे। इस बीच धवन ने अपनी साथी खिलाड़ियों के लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया था और साथ ही उन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी थी। वहीं जब टीम ने खिताब अपने नाम किया था, तो धवन ने जश्न वाली रील वीडियो भी शेयर की थी इंस्टाग्राम पर। ये वीडियो भी हद से ज्यादा वायरल हुई थी और फैन्स ने लिखा था कि आपको काफी मिस किया।