Top 10 Cricketers Retired in 2024

Top 10 Cricketers Retired in 2024: अश्विन, कोहली से लेकर जेम्स एंडरसन, इन क्रिकेटरों ने लिया संन्यास

साल 2024 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों के बारे में जानें-

R Ashwin, Virat Kohli & James Anderson (Photo Source: Getty Images)
R Ashwin, Virat Kohli & James Anderson (Photo Source: Getty Images)

Top 10 Cricketers Retired in 2024: साल 2024 में क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए नजर आए। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत से फैंस जितना खुश हुए, उससे कहीं ज्यादा वे विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के टी20 रिटायरमेंट से दुखी हुए। इस साल कई स्टार खिलाड़ियों के रिटायरमेंट ने फैंस को दुखी कर दिया है। 2024 का साल खत्म होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, आइए आपको बताते हैं कि इस साल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले टॉप-10 खिलाड़ी कौन हैं-

Top 10 Cricketers Retired in 2024 ( इस साल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट)-

1. रविचंद्रन अश्विन (इंटरनेशनल क्रिकेट)

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारतीय दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। एडिलेड में उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच खेला। उन्होंने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 25.76 की औसत से 3503 रन बनाए हैं और 2.84 की इकॉनमी से 537 विकेट लिए हैं। वनडे में उन्होंने 16.44 की औसत से 707 रन और 4.93 की इकॉनमी से 156 विकेट लिए। वहीं, टी20 में 26.29 की औसत से 184 रन बनाए हैं और 6.91 की इकॉनमी से 72 विकेट लिए।

Page 1 / 10
Next

close whatsapp