शिखर धवन को सता रहा है टीम इंडिया से बाहर होने का डर, इसलिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत!
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया हाल ही में हारी है वनडे सीरीज।
अद्यतन - Dec 20, 2022 3:03 pm

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं, साथ ही गब्बर को ICC टूर्नामेंट में रनों का पहाड़ खड़ा करना भी रास आता है। लेकिन हाल ही में हुई बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में धवन अपने नाम के मुताबिक धमाका नहीं कर पाए, ऐसे में उनको टीम से बाहर होने का डर सताने लगा है और जिसे देखते हुए अब वो खेल के साथ-साथ फिटनेस पर भी ध्यान देने में लगे हैं।
शिखर धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ किया सिर्फ निराश
जी हां, टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी, साथ ही भारतीय टीम ये सीरीज हार भी गई थी। इस दौरान शिखर धवन पूरी तरह फ्लॉप रहे और गब्बर ने पहले मैच में 7 रन, दूसरे में 8 रन और तीसरे मैच में सिर्फ 3 रन ही बनाए।
किस डर में शिखर धवन ने ये वीडियो किया है शेयर?
*बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया हाल ही में हारी है वनडे सीरीज।
*इस वनडे सीरीज में शिखर धवन का प्रदर्शन रहा पूरी तरह से फ्लॉप।
*ऐसे में गब्बर का खराब प्रदर्शन पड़ सकता है उनके लिए काफी महंगा।
*इसलिए अब धवन दे रहे हैं फिटनेस पर रहे हैं ध्यान, वीडियो किया शेयर।
शिखर धवन ने ये नई इंस्टा रील की है फैन्स के साथ शेयर
गब्बर की हर तस्वीर में दम है बॉस
IPL की पंजाब टीम को है गब्बर पर पूरा भरोसा
IPL में शिखर धवन पंजाब टीम से खेलते हैं, वहीं अब इस खिलाड़ी का टीम में प्रमोशन हो चुका है और धवन अब 2023 से पंजाब टीम के कप्तान होंगे।