उप-कप्तान धवन ने क्या ये चोट सेलेक्टर्स को दिखा तंज कसा है?
जिम्बाब्वे के खिलाफ जमकर चला उप-कप्तान शिखर धवन का बल्ला।
अद्यतन - Aug 19, 2022 12:02 pm

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के साथ आगाज किया है, इस दौरान उप-कप्तान शिखर धवन का बल्ला जमकर चला और उन्होंने जीत में अहम भूमिका निभाई। लेकिन मैच के बाद उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया, जो तेजी से खबरों में आ गया है।
शिखर धवन को कप्तान से उप-कप्तान बना दिया एक झटके में
जिम्बाब्वे दौरा शुरू होने से ठीक पहले बोर्ड ने अहम फैसला लिया, इस दौरान BCCI ने इस दौरे के लिए शिखर धवन को कप्तान के पद से हटा दिया था और केएल राहुल को ये जिम्मेदारी दे दी थी। साथ ही धवन को उप-कप्तान बनाने का भी फैसला किया था।
उप-कप्तान शिखर धवन ने क्या तस्वीर के जरिए कसा तंज?
*जिम्बाब्वे के खिलाफ जमकर चला उप-कप्तान शिखर धवन का बल्ला।
*बल्लेबाजी के दौरान धवन के हाथ में लगी गेंद और आई गई सूजन।
*इसी चोट को दिखाते हुए गब्बर ने लगाई थी इंस्टाग्राम स्टोरी।
*स्टोरी लगा फैन्स से पूछा- कौन चाहता है गेंद उन्हें ऐसे काटे।
शिखर धवन की इंस्टाग्राम स्टोरी पर डालते हैं नजर

जिम्बाब्वे ने की थी पहले बल्लेबाजी
जिम्बाब्वे और भारत के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का ये पहले वनडे मैच था, इस दौरान मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए। भारत की तरफ से गेंदबाजी में दीपक चाहर, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट लिए।
धवन और गिल ने किया बल्लेबाजी में धमाका
190 रनों के टारगेट को टीम इंडिया ने आसानी से अपने नाम कर लिया, जहां बल्लेबाजी में धवन ने नाबाद 81 और गिल ने भी नाबाद 82 रन बनाते हुए टीम इंडिया को पहले वनडे मैच में 10 विकेट से जीत दिला दी।