शिखर धवन ने स्वैग भरी रील की शेयर, तो फैन्स ने लिखा- यार आप कमबैक करो प्लीज
इंस्टाग्राम पर एक बार फिर से शिखर धवन ने शेयर की रील।
अद्यतन - फरवरी 28, 2023 3:09 अपराह्न

टीम इंडिया के लिए वनडे में पहले शिखर धवन बल्लेबाजी में ओपिनंग करते थे, लेकिन गब्बर का अब वनडे टीम में भी चयन नहीं हो रहा है। जिसके चलते धवन के फैन्स काफी निराश है, वहीं अब ये ही फैन्स चाहते हैं कि शिखर IPL में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी करें और इसके लिए फैन्स ने धवन को संदेश पहुंचाना शुरू कर दिया है।
टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं शिखर धवन, फिर भी बने कप्तान!
दूसरी ओर शिखर धवन को इस साल ना तो लंका के खिलाफ और ना ही कीवी टीम के खिलाफ वनडे टीम में चुना गया है, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी का कद कम नहीं हुआ है और गब्बर इस साल आपको पंजाब टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं IPL 2023 में।
सोशल मीडिया पर शिखर धवन के फैन्स ने की खास मांग!
*इंस्टाग्राम पर एक बार फिर से शिखर धवन ने शेयर की रील।
*लेकिन इस रील वीडियो पर फैन्स ने की गब्बर से खास मांग।
*फैन्स ने लिखा- शिखर आप जल्दी ही टीम इंडिया में कमबैक करो।
*गब्बर ने साल 2022 दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था आखिरी मैच।
शिखर धवन की इस रील पर आए हैं कमबैक वाली कई कमेंट्स
पंजाब टीम ने भी शुरू कर दी है IPL 2023 की तैयारियां
दिल्ली, लखनऊ, KKR के साथ-साथ अब पंजाब टीम ने भी IPL 2023 की तैयारियों को शुरू कर दिया, जहां इस कैंप में टीम के सभी प्रमुख खिलाड़ी मौजूद है सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों को छोड़कर।