टीम इंडिया में जगह बचाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं धवन!
शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है शेयर।
अद्यतन - सितम्बर 3, 2022 2:58 अपराह्न

इस समय टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो सभी प्रारूप के लिए टीम का हिस्सा नहीं है, ऐसा ही एक नाम है बल्लेबाज शिखर धवन का। दरअसल, गब्बर को अब टी-20 इंटरनेशनल में मौके मिलने बंद हो गए हैं, जिसके बाद वो टीम इंडिया से सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं और टेस्ट क्रिकेट तो उन्होंने कई सालों से नहीं खेला है।
टीम इंडिया के लिए नहीं खेला था शिखर धवन ने टी-20 वर्ल्ड कप
साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ही ये साफ हो गया था कि, अब शिखर धवन को इस प्रारूप में जगह नहीं दी जाएगी और इस वर्ल्ड कप के साथ-साथ आगे भी टी-20 प्रारूप में गब्बर का चयन टीम में नहीं हुआ।
शिखर धवन सिर्फ टीम इंडिया में बने रहना चाहते हैं!
*शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है शेयर।
*इस पोस्ट की तस्वीर में जिम में नजर आ रहे हैं टीम इंडिया के गब्बर।
*इन दिनों फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं गब्बर।
*साथ ही में धवन ने लिखा है एक कमाल का कैप्शन भी।
शिखर धवन के जिम वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर एक नजर
अगले साल का वर्ल्ड कप है गब्बर को खेलना
जी हां, कुछ समय पहले ही गब्बर ने एक बयान साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो साल 2023 में होने वाला 50 ओवर वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं और उनका फोकस भी अभी ये ही है।
हाल ही में की थी टीम इंडिया की कप्तानी
शिखर धवन ने सबसे पहले साल 2021 के लंका दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी की थी, फिर इस साल वेस्टइंडीज दौरे पर वो वनडे सीरीज में टीम के कप्तान थे।