पंजाब के खिलाड़ी शिखर धवन से ले रहे हैं इंस्टा रील्स बनाने की क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

पंजाब के खिलाड़ी शिखर धवन से ले रहे हैं इंस्टा रील्स बनाने की क्लास

शिखर धवन ने साझा की इंस्टाग्राम पर एक नई रील।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

इस बार आईपीएल में पंजाब की टीम एक अलग अवतार में दिख रही है, शिखर धवन की बल्लेबाजी से लेकर मयंक अग्रवाल की कप्तानी टीम को मैच दर मैच निखार रही है। जहां 2022 की पंजाब टीम अनुभव के साथ-साथ युवा जोश से भी लबरेज है, जिसका फायदा मैदान पर देखने को मिल रहा है। वहीं इस टीम के कप्तान से ज्यादा सुर्खियां ओपनर बल्लेबाजी शिखर धवन बटोर रहे हैं, जी हां वो ही शिखर धवन जो बल्ले के साथ-साथ इंस्टाग्राम रील बनाने में भी माहिर हैं और अब उनकी ये कला टीम के बाकी खिलाड़ियों में भी आती जा रही है।

पंजाब के खिलाड़ी शिखर धवन से सीख रहे हैं इंस्टा रील बनाना

शिखर धवन आईपीएल की जिस टीम में रहते हैं वहां का माहौल अलग ही होता है, जहां गब्बर की मस्ती-मजाक हर समय चालू रहती है और वो बाकी खिलाड़ियों को भी काफी पसंद भी आती है। साथ ही धवन इंस्टा रील के मामले में सबसे आगे हैं, हर 2 से 3 दिन के बाद उनकी कोई ना कोई कमाल की रील सामने आ ही जाती है। वहीं इन दिनों गब्बर पंजाब के खिलाड़ियों के साथ इंस्टा रील बना रहे हैं, जो काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं।

*शिखर धवन ने साझा की इंस्टाग्राम पर एक नई रील।
*इस बार धवन की ये इंस्टा रील है काफी ज्यादा ही फनी।
*धवन अपने साथी खिलाड़ी के साथ नाच-गाना करते आ रहे हैं नजर।
*साथ ही फैन्स को भी पसंद आ रही है गब्बर की ये रील।

यहां देखें गब्बर की नई रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

कुछ दिनों पहले डाली थी बाकी खिलाड़ियों के साथ ये रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

कैसा चल रहा है पंजाब का प्रदर्शन?

वहीं दूसरी ओर पंजाब की टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत मिली है और 1 में हार का सामना करना पड़ा है।

close whatsapp