शिखर धवन नहीं होना चाहते टीम इंडिया से अलग, IPL कैंप में भी नहीं बदला हेलमेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

शिखर धवन नहीं होना चाहते टीम इंडिया से अलग, IPL कैंप में भी नहीं बदला हेलमेट

पंजाब टीम ने आईपीएल 2023 के लिए शुरू किया अपना कैंप।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

IPL की काफी टीमों ने अपने-अपने कैंप शुरू कर दिए हैं, जहां इस लिस्ट में शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब टीम का नाम भी शामिल है। वहीं कैंप से जुड़ी कुछ तस्वीरें अब गब्बर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें से एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है और इसके वायरल होने के पीछे का भी कारण खास है।

पहली बार पंजाब टीम की कप्तानी कर रहे हैं शिखर धवन

जी हां, आज तक IPL का खिताब अपने नाम करने में असफल रही पंजाब टीम हर साल कप्तान बदलने के लिए मशहूर है, इसी कड़ी में टीम ने अब मयंक अग्रवाल को अपनी टीम से अलग कर दिया और शिखर धवन को टीम की कप्तानी दे दी है।

शिखर धवन IPL का कैंप कर रहे हैं या टीम इंडिया का?

*पंजाब टीम ने आईपीएल 2023 के लिए शुरू किया अपना कैंप।
*इस कैंप में टीम के कप्तान शिखर धवन सहित कई खिलाड़ी हुए शामिल।
*इस दौरान गब्बर ने बल्लेबाजी के दौरान पहना था टीम इंडिया का हेलमेट।
*2023 में अभी तक धवन ने टीम इंडिया से नहीं खेला है एक भी मुकाबला।

सोशल मीडिया पर शिखर धवन ने ये तस्वीरें की शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

पंजाब टीम ने भी कप्तान को लेकर शेयर की रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

कहां शुरू हुआ है इस टीम का कैंप?

वहीं शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब टीम इस बार पहले आईपीएल खिताब के लिए मैदान में उतरेगी, जिसे लेकर टीम ने तैयारियां शुरू कर दी है और मोहाली में टीम के खिलाड़ियों का कैंप चल रहा है इस समय।

close whatsapp