अरे, अरे! अचानक ये क्या हो गया, Shikhar Dhawan को सता रही है माही भाई की याद
Shikhar Dhawan ने हाल ही में एक खास पोस्ट शेयर किया है।
अद्यतन - फरवरी 23, 2025 1:39 अपराह्न

वैसे तो Shikhar Dhawan अपने सोशल मीडिया पर फनी रील वीडियो शेयर करते हैं, जो फैन्स के बीच तेजी से वायरल होती है। लेकिन इस बार धवन ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसके बारे में किसी ने दूर-दूर तक नहीं सोचा था और अब वो पोस्ट फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
Shikhar Dhawan को आया धोनी पर अचानक से प्यार
Shikhar Dhawan ने हाल ही में एक खास पोस्ट शेयर किया है, जहां इस पोस्ट में धवन की एक पुरानी तस्वीर और इस तस्वीर में वो धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं इस पोस्ट में गब्बर ने जो कैप्शन लिखा है, वो फैन्स के बीच ज्यादा वायरल हो रहा है। शिखर ने लिखा कि-कुछ पल हमेशा आपके साथ रहते हैं, धोनी भाई के साथ खेलना उनमें से एक था। मैदान पर उनके साथ हमेशा आत्मविश्वास का भाव रहता था। साथ ही आगे धवन ने लिखा कि- माही भाई के साथ साझा की गई सीख, हंसी और जीत के लिए आभारी हूं जिसने इतिहास रच दिया।
धोनी को लेकर Shikhar Dhawan का वायरल हुआ पोस्ट
Mystery Girl के साथ स्पॉट हुए थे Shikhar Dhawan
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने अपना पहला मैच बांग्लादेश के साथ खेला था, इस दौरान स्टेडियम में Shikhar Dhawan भी मौजूद थे और वो भारतीय टीम के खिलाड़ियों से भी मिले थे। वहीं कुछ देर के बाद गब्बर एक Mystery Girl के साथ बैठे हुए नजर आए थे, ऐसे में उस महिला के संग धवन का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी। वैसे इस मैच के दौरान शिखर धवन ने कुछ देर के लिए कमेंट्री भी की थी, जो उनके फैन्स को काफी पसंंद आई थी।
Shikhar Dhawan की ये वाली तस्वीर हुई थी काफी वायरल
Shikhar Dhawan enjoying India vs Bangladesh 😎 pic.twitter.com/Z3SJbPqn8C
— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) February 20, 2025
लगातार 2 बार गोल्डन Bat जीत चुके हैं Shikhar Dhawan
*चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और 2017 में गोल्डन Bat जीता था शिखर धवन ने।
*ऐसे में इस बार फैन्स काफी मिस कर रहे हैं शिखर को टीम इंडिया में।