Reels ने कर दिया है शिखर धवन का दिमाग खराब, बल्लेबाज कुछ भी वीडियो कर रहा है अब पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

Reels ने कर दिया है शिखर धवन का दिमाग खराब, बल्लेबाज कुछ भी वीडियो कर रहा है अब पोस्ट

फिर से अपनी नई रील को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं शिखर धवन।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

शिखर धवन और रील्स का रिश्ता काफी पक्का है, जहां आए दिन गब्बर आपको इंस्टा रील्स पर डांस करते हुए नजर आ जाते हैं। साथ ही इन रील्स के जरिए शिखर फनी बनने की भी कोशिश करते हैं, ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है और अपनी नई रील वीडियो में धवन ना जाने क्या करने में लगे हुए हैं।

इंस्टा पर क्रेज ही अलग है शिखर धवन का

भले ही अब शिखर धवन को टीम इंडिया से मौका ना मिलता हो, लेकिन फिर भी इस खिलाड़ी का फैन्स के साथ अलग ही कनेक्शन है। वहीं ये कनेक्शन इंस्टाग्राम पर देखने को मिलता है, जहां गब्बर के 17 मिलियन से भी ज्यादा Followers हैं और उनकी इंस्टा रील्स पर लाखों में कमेंट्स के अलावा लाइक्स आते हैं।

शिखर धवन दिन भर बस रील्स ही बनाते हैं क्या?

*फिर से अपनी नई रील को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं शिखर धवन।
*अपनी नई रील वीडियो में धवन जमकर उछल-कूद करते दिख रहे हैं।
*इस तरह की फनी रील शेयर करता रहता है ये बल्लेबाज लगातार।
*साथ ही इस रील पर भी आ गए हैं अभी तक कई लाखों लाइक्स।

एक नजर शिखर धवन की रील पर डालते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

IPL 2024 की गब्बर ने भी शुरू की तैयारी

22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होने जा रहा है, जिसे लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पंजाब टीम के कप्तान शिखर धवन भी नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं, जिससे जुड़ी कुछ तस्वीरों उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। साल 2023 में धवन इस टीम की कप्तानी में फ्लॉप रहे थे, लेकिन टीम के पास कोई विकल्प नहीं है नए कप्तान के तौर पर इसलिए फिर से गब्बर इस सीजन भी टीम की कप्तानी करते हुए आपको नजर आने वाले हैं। वहीं पंंजाब टीम का सीजन में पहला मैच दिल्ली से होगा और ये मैच मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा।

ये तस्वीरें पोस्ट की थी इस बल्लेबाज ने हाल ही में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

close whatsapp