भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्राॅफी मैच से पहले रो-को से मिले मैन ऑफ आईसीसी टूर्नामेंट शिखर धवन, देखें वायरल फोटोज  - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्राॅफी मैच से पहले रो-को से मिले मैन ऑफ आईसीसी टूर्नामेंट शिखर धवन, देखें वायरल फोटोज 

दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई में खेला जा रहा है।

Bangladesh vs India (Image Credit- Twitter X)
Bangladesh vs India (Image Credit- Twitter X)

Champions Trophy, 2025: जारी आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी का दूसरा मैच आज 20 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों का यह टूर्नामेंट में पहला मैच है, जिसमें वे शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

दूसरी ओर, भारत और बांग्लादेश के बीच इस मैच के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मैन ऑफ आईसीसी टूर्नामेंट कहे जाने वाले शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भारतीय क्रिकेट टीम में अपने पूर्व साथी खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली से मैदान पर मुलाकात करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो और फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसके अलावा धवन वीडियो में अन्य भारतीय खिलाड़ियों से भी मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर फैंस भी काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं। साथ ही धवन हिंदी कमेंट्री बाॅक्स में भी नजर आए और अपनी आवाज व ज्ञान से फैंस का मनोरंजन करते हुए दिखे।

देखें शिखर धवन की ये वायरल फोटोज

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

बता दें कि धवन ने रोहित और कोहली के साथ काफी क्रिकेट खेला है, और साल 2013 से लगभग 2021 तक ये तीनों ही व्हाइट बाॅल क्रिकेट में टीम इंडिया के टाॅप तीन बल्लेबाज रहे। 2013 चैंपियंस ट्राॅफी में शिखर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इसके अलावा उन्होंने सभी आईसीसी टूर्नामेंट में अपने समय के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था।

IND vs BAN, Match-2: प्लेइंग 11

भारतः

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

बांग्लादेशः

तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) हेड टू हेड रिकॉर्ड वनडे में:

मैच 41
भारत 32
बांग्लादेश 08
नो रिजल्ट 01
टाई 00

close whatsapp