Shivam Dube

T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक्स फैक्टर होंगे शिवम दुबे, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

रैना ने कहा कि दुबे अपने आक्रामक बल्लेबाजी से बड़ा अंतर ला सकते हैं

Shivam Dube. (Photo Source: BCCI)
Shivam Dube. (Photo Source: BCCI)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कल 1 जून को वह बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी, जो परिस्थितियों से अभ्यस्त होने का आखिरी मौका होगा। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने शिवम दुबे (Shivam Dube) को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रैना का मानना है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान भारत के लिए शिवम दुबे एक्स फैक्टर होंगे। उनको लगता है कि जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की T20I सीरीज के दौरान और फिर आईपीएल 2024 में दुबे की शानदार बल्लेबाजी के आधार पर उन्हें भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए।

आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में शिवम दुबे (Shivam Dube) ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दो पारियों में 126 रन बनाए और साथ में दो विकेट भी चटकाए थे। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

वह बड़ा अंतर ला सकते हैं- सुरेश रैना

अपने इसी फॉर्म को दुबे ने आईपीएल 2024 में जारी रखा। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 14 मैचों में 396 रनों का स्कोर खड़ा किया। लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें भारत की टी-20 वर्ल्ड कप 2024 टीम में शामिल किया गया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीग के लॉन्च समारोह में बोलते हुए, रैना ने बताया कि कैसे दुबे अपने आक्रामक बल्लेबाजी से बड़ा अंतर ला सकते हैं।

रैना ने कहा कि, उसे विश्व कप में खेलना है। देखिए, बड़े छक्के मारते समय स्थिर खड़े रहने की क्षमता बहुत दुर्लभ है। शिवम दुबे भारत के विश्व कप जीतने में एक्स-फैक्टर हो सकते हैं। इसलिए रोहित को फैसला लेना होगा चाहे वह विराट (कोहली) को शीर्ष पर खिलाना चाहते हों, यशस्वी भी एक अलग तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं, अगर स्थिति आती है, तो शिवम भी टीम के लिए गेंदबाजी कर सकते हैं।

हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी भी विश्व कप में भारत के बड़े हिटर बल्लेबाज हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार दुबे का प्लेइंग इलेवन में कैसे इस्तेमाल किया जाता है।

close whatsapp