IPL 2024: जोस बटलर का KKR के खिलाफ नाबाद शतक रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: जोस बटलर का KKR के खिलाफ नाबाद शतक रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट

कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए आईपीएल 2024 के शानदार मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराया।

Jos Buttler (Pic Source-X)
Jos Buttler (Pic Source-X)

कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए आईपीएल 2024 के 31वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने राजस्थान को यह मैच अकेले अपने दम पर जिताया।

बता दें, राजस्थान रॉयल्स को यह मैच जीतने के लिए 224 रनों की जरूरत थी। और बटलर ने राजस्थान की ओर से कोलकाता के खिलाफ 60 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 107* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। भले ही राजस्थान के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे, लेकिन बटलर ने एक छोर को अच्छी तरह से संभाले रखा।

उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की। यही नहीं Rovman Powell का विकेट गिरने के बाद भी बटलर ने लगातार आक्रामक शॉट्स खेले और कोलकाता के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला। उनकी यही पारी कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का टर्निंग पॉइंट रहा।

राजस्थान रॉयल्स ने जीता मुकाबला

बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 223 रन बनाए। टीम की ओर से सुनील नारायण ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 13 चौके और छह छक्कों की मदद से 109 रनों की तूफानी पारी खेली। सुनील नारायण ने राजस्थान रॉयल्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। यह उनका आईपीएल का पहला शतक है।

सुनील नारायण के अलावा युवा बल्लेबाज Angkrish Raghuvanshi ने 30 रनों की शानदार पारी खेली जबकि रिंकू सिंह ने 20* रनों का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आवेश खान ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट झटके जबकि कुलदीप सेन ने चार ओवर में 46 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया। ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट झटका। राजस्थान की ओर से बटलर के अलावा रियान पराग ने 34 रनों का योगदान दिया जबकि Rovman Powell ने 26 रनों की तूफानी पारी खेली।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?