सानिया मिर्जा को बिना तलाक दिए शोएब मलिक ने की पाकिस्तान अभिनेत्री सना जावेद से शादी - क्रिकट्रैकर हिंदी

सानिया मिर्जा को बिना तलाक दिए शोएब मलिक ने की पाकिस्तान अभिनेत्री सना जावेद से शादी

शोएब मलिक ने आज यानी 20 जनवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और सना जावेद की शादी की तस्वीरों को साझा किया।

Shoaib Malik and Sana Javed (Pic Source-Instagram)
Shoaib Malik and Sana Javed (Pic Source-Instagram)

पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली है। उन्होंने आज यानी 20 जनवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और सना जावेद की शादी की तस्वीरों को साझा किया। बता दें, पिछले काफी समय से ऐसी अफवाहें उड़ रही थी कि वो अब भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग हो चुके हैं।

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी 11 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में हुई थी। हालांकि पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही है कि अब यह दोनों अलग हो चुके हैं। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री के पिछले जन्मदिन पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की तस्वीर को साझा किया था और सना जावेद को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी थी।

सना जावेद ने भी अपनी शादी की सेरेमनी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया। इन तस्वीरों में यह दोनों ही लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। शोएब मलिक ने अपनी शादी की सेरेमनी की तस्वीर को साझा कर उसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘Alhamdullilah ❤️ और हमने अपनी जोड़े को बनाया।’

सना जावेद ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में अपने नाम को बदला

बता दें, सना जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में अपने नाम को बदलकर सना शोएब मलिक रख दिया है। शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से शादी करने से पहले आयशा सिद्दीकी से शादी की थी और यह दोनों 2010 में अलग हो गए थे और उसके बाद ही पाकिस्तानी स्टार खिलाड़ी ने भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी से शादी की थी।

पिछले काफी समय से दोनों के बीच ऐसी अफवाह उड़ रही थी कि अब दोनों अलग हो चुके हैं। फिलहाल शोएब मलिक ने अपनी जिंदगी की नई पारी सना जावेद के साथ शुरू कर ली है। दोनों ही लोग इस शादी से काफी खुश है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?