KKR टीम से मिले पैसे जमकर उड़ा रहे हैं कप्तान श्रेयस अय्यर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR टीम से मिले पैसे जमकर उड़ा रहे हैं कप्तान श्रेयस अय्यर!

कप्तान श्रेयस अय्यर ने नई इंस्टा रील की है शेयर।

Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)
Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

2021 में फाइनल खेले वाली KKR टीम को इस बार नया कप्तान मिला था, जहां श्रेयस अय्यर को इस टीम की कमान दी गई थी। लेकिन अय्यर KKR को संभालने में असफल साबित हुए और टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

नाम बड़े और दर्शन छोटे

KKR टीम स्टार खिलाड़ियों से लबरेज थी, लेकिन उन खिलाड़ियों का प्रदर्शन नाम से एक दम उलट था। कई मौकों पर टीम के पास से जीत हुए मैच हाथ से निकल गए, तो कई बार टीम में छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया।

कप्तान श्रेयस अय्यर मॉडलिंग ना शुरू कर दे कुछ दिनों में!

*कप्तान श्रेयस अय्यर ने नई इंस्टा रील की है शेयर।
*रील में काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं अय्यर।
*नए हेयरकट के बाद श्रेयस अय्यर ने बनाई है ये रील।
*फुल ब्लैक लुक में काफी शानदार लग रहे हैं श्रेयस।

ये है वो स्वैग वाली रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyas41)


KKR टीम से लगातार होती रही छेड़छाड़

इस सीजन में KKR ने ज्यादातर मुकाबलों में टीम में काफी बदलाव किए, कई प्रमुख खिलाड़ियों को अचानक बाहर कर दिया। तो कई खिलाड़ी 1-2 मैच बाद दिखे ही नहीं, हद तो तब हो गई जब पैट कमिंस जैसा खिलाड़ी अंतिम 11 में जगह नहीं बना पाया।

कप्तान श्रेयस अय्यर के बयान से मचा विवाद

कप्तान श्रेयस अय्यर ने बयान साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अंतिम 11 के चयन में टीम CEO का भी हाथ होता है। जिसके बाद काफी बवाल मचा था और फिर अय्यर ने सफाई भी दी थी।

खुद कप्तान का कैस रहा प्रदर्शन?

लीग स्टेज के 14 मैचों में श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 401 रन बनाए थे, इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे ।

close whatsapp