अच्छे कप्तान होने के अलावा अच्छे इंसान भी हैं श्रेयस अय्यर, भारी भीड़ के बीच बना दिया फैन का दिन - क्रिकट्रैकर हिंदी

अच्छे कप्तान होने के अलावा अच्छे इंसान भी हैं श्रेयस अय्यर, भारी भीड़ के बीच बना दिया फैन का दिन

KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर का एक वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल।

Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)
Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली KKR टीम IPL 2024 का फाइनल खेलने जा रही है, जहां इस खिताबी जंग में कोलकाता टीम का सामना SRH से होगा। ये मैच चेन्नई में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले KKR के कप्तान श्रेयस का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो के जरिए कप्तान ने फैन का दिन बना दिया है।

टीम इंडिया में वापसी करने के लिए श्रेयस अय्यर को करनी होगी कड़ी मेहनत

पीठ की चोट को लेकर श्रेयस अय्यर और सेलेक्टर्स के बीच विवाद देखने को मिला था, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया से छुट्टी कर दी गई थी। साथ ही नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी अय्यर का नाम शामिल नहीं किया गया था, ऐसे में अब टीम इंडिया में वापसी के लिए अय्यर को घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत करनी होगी और इस बार बल्लेबाज के तौर पर उनका IPL ज्यादा खास नहीं गया है।

श्रेयस अय्यर भीड़ में भी अपने असली फैन्स को देख लेते हैं

*KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर का एक वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल।
*जहां भारी भीड़ के बीच श्रेयस से जुड़ी आर्ट लेकर पहुंची थी उनकी एक फैन।
*अय्यर ने भी अपनी इस फैन को नहीं किया निराश, भीड़ में दिया आर्ट पर ऑटोग्राफ।
*इस फैन ने रोहित, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा सहित कई खिलाड़ियों के आर्ट बनाए हैं।

ये वीडियो वायरल हो रहा है श्रेयस अय्यर से जुड़ा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Monika Bohra (@monika_bohra_art)

KKR टीम ने फाइनल से पहले शेयर किया खास वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

पीठ की चोट को लेकर दिया है हाल ही में बयान

श्रेयस अय्यर की पीठ में लगी चोट से पूरा विवाद हुआ था, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया से छुट्टी हुई थी और अब उन्होंने इसे लेकर बयान दिया है। अय्यर ने कहा कि में पीठ की चोट से परेशान चल रहा था, लेकिन इसपर किसी ने भी विश्वास नहीं किया। वैसे अय्यर ने रणजी ट्र्रॉफी के मैच भी खेले थे, लेकिन उसके बाद भी उनको सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया गया और ऐसा ही कुछ ईशान किशन के साथ भी हुआ था।

close whatsapp