ग्लेन मैक्सवेल ने तमिल रीति-रिवाज में की शादी, हाथ में वरमाला और ठुमके लगाकर लूटी महफिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

ग्लेन मैक्सवेल ने तमिल रीति-रिवाज में की शादी, हाथ में वरमाला और ठुमके लगाकर लूटी महफिल

ग्लेन मैक्सवेल ने 18 मार्च को विनी रमन से क्रिस्चन रीति-रिवाज में शादी की थी।

Glenn Maxwell and his wife. (Photo Source: Twitter)
Glenn Maxwell and his wife. (Photo Source: Twitter)

स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 18 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। मैक्सवेल की पत्नी विनी ने उसकी तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की। दोनों ने क्रिस्चन रीति-रिवाज से शादी की थी। ग्लेन मैक्सवेल ने उस शादी के लिए जहां फॉर्मल ड्रेस पहना था, वहीं विनी पारंपरिक शादी के गाउन में नजर आई थी।

अब तमिल रीति-रिवाज में ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने की शादी

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त पाकिस्तान दौरे पर हैं और मैक्सवेल ने शादी की वजह से दौरा छोड़ने का फैसला लिया था और वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं हैं । इस बीच खबर ये है कि, रविवार (27 मार्च) को, मैक्सवेल और उनकी पत्नी ने पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाज में शादी के बंधन में बंध गए और उसी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

27 मार्च को ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में, दोनों एक दूसरे को भारतीय परंपरा के अनुसार माला पहनाते हुए नजर आए। कहा जा रहा है कि यह शादी एक तमिल ब्राह्मण विवाह रीति-रिवाज के अनुसार किया गया है। दोनों ने इस शादी के लिए भारतीय पारंपरिक कपड़े पहने थे।

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें मैक्सवेल अपनी दुल्हन का इंतजार डांस करते हुए कर रहे हैं तो वहीं दुल्हन बनी विनी भी ठुमके लगाते हुए अपने दूल्हे का पास पहुंच रही हैं। दोनों का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

यहां देखिए मैक्सवेल का वो वीडियो

बता दें कि आरसीबी ने अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के साथ खेला जिसमें 5 विकेट से हार का सामना बेंगलोर को करना पड़ा था। अब उम्मीद है कि मैक्सवेल जल्द ही आरसीबी टीम के साथ जुडेंगे। आरसीबी ने मैक्सवेल को 11 करोड़ में रिटेन किया था। आईपीएल के आगाज से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि मैक्सवेल ही बेंगलोर के नए कप्तान बनेंगे लेकिन टीम मैनेजमेंट ने डु प्लेसिस को कप्तान नियुक्त किया।

close whatsapp