श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट तो ऐसे किया है, जैसे वो ही मैन ऑफ द मैच चुने गए हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट तो ऐसे किया है, जैसे वो ही मैन ऑफ द मैच चुने गए हैं

इंंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अय्यर ने बनाए 27 और 29 रन।

Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)
Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड के खिलाफ हुए दूसरे टेस्ट मैच में कई बल्लेबाजों ने निराश किया, जिसमें से एक नाम श्रेयस अय्यर का भी था। जो टेस्ट क्रिकेट में लगातार फेल होते जा रहे हैं, लेकिन इस खिलाड़ी का स्वैग में पहले जैसा ही है। जिसका नजारा देखने को मिला दूसरे टेस्ट मैच के बाद, जहां अब उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है।

कौन था मैन ऑफ द मैच?

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी ने दोहरा शतक अपने नाम किया था दूसरे टेस्ट मैच में, लेकिन उन्हें मैन ऑफ द मैच नहीं चुना गया। इंग्लिश टीम के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 3 विकेट लेने वाले बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। वहीं इस मैच में गिल ने भी शतक लगाकर अपने रनों का सूखा खत्म किया था टेस्ट क्रिकेट में। दूसरी ओर रोहित की बल्लेबाजी में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया और वो फिर से दोनों पारियों में फेल रहे अपने बल्ले से।

फ्लॉप होने के बाद भी एटीट्यूड पहले जैसा ही है श्रेयस अय्यर का

*इंंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अय्यर ने बनाए 27 और 29 रन।
*लेकिन सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी ने दिखाया पूरा स्वैग।
*जीत के बाद अपनी कुछ तस्वीरें की इंस्टाग्राम पर शेयर।
*लेकिन फैन्स ने कर दिया बल्लेबाज को बुरी तरह से Troll।

मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

जोश के साथ लबरेज थे टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

केएस भरत पर गिर सकती है गाज

वहीं इस समय टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए केएस भरत विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन बल्लेबाज में केएस बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में वो कुछ नहीं कर पाए हैं, साथ ही केएस ने अब तक खेले गए 7 टेस्ट मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। जो टीम के लिए सिर दर्द बन गया है, ऐसे में उनकी भारतीय टीम से छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?