जब खुद को मौका मिला तब श्रेयस अय्यर कुछ कर नहीं पाए, अब इंस्टा पर क्रिकेट Expert बन गए
राजकोट में Yashasvi Jaiswal ने लगाया एक और शानदार दोहरा शतक।
अद्यतन - Feb 18, 2024 2:58 pm

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में कई भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया है, जिसमें से एक नाम श्रेयस अय्यर का भी है। जहां ये खिलाड़ी हर मौके पर खुद को साबित करने में पूरी तरह विफल रहा है, लेकिन अब अय्यर सोशल मीडिया पर पूरी तरह ज्ञान दे रहे हैं और इसका नजारा इंस्टाग्राम पर देखने को मिला है।
पहले खुद को चोटिल बताया और फिर टीम से छुट्टी हो गई
जी हां, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टीम इंडिया ने 2 टेस्ट मैचों के लिए ही टीम का ऐलान किया था, वहीं दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद खबरें आने लगी की श्रेयस अय्यर को पीठ में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन फिर बचे हुए 3 टेस्ट मैचों की सीरीज से अय्यर को टीम से ड्रॉप ही कर दिया गया है और अब वो IPL खेलते हुए नजर आएंगे कुछ समय बाद।
‘क्रिकेट Expert’ श्रेयस अय्यर से मिले आप लोग?
*राजकोट में Yashasvi Jaiswal ने लगाया एक और शानदार दोहरा शतक।
*जिसके बाद बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक खास इंस्टा स्टोरी की है पोस्ट।
*जहां अय्यर की इंस्टा स्टोरी में थी यशस्वी के जश्न वाली एक तस्वीर।
*तस्वीर पर लिखा- यशस्वी महान खिलाड़ी बनने की ओर है।
श्रेयस अय्यर ने यशस्वी को लेकर ये स्टोरी शेयर की है
![]()
टीम इंडिया जीत के करीब जा रही है
वहीं राजकोट टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने अपनी पारी घोषित कर दी थी, इस दौरान सरफराज और यशस्वी की धमाकेदार बल्लेबाज ने टीम का काम आसान कर दिया था। जिसके बाद इंग्लैंड टीम को तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 557 रन बनाने हैं, लेकिन इंग्लिश टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप होना शुरू हो गई है। जहां खबर लिखे जाने तक इंग्लिश टीम का बहुत बुरा हाल हो गया है टीम के 4 प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके हैं और टीम इंडिया ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। इसी के साथ ही अश्विन भी टीम के साथ जुड़ गए हैं और वो भी गेंदबाजी कर रहे हैं।