टेस्ट मैच नहीं IPL खेल रहे थे सरफराज खान, लगातार दूसरा अर्धशतक किया अपने नाम
राजकोट में Yashasvi Jaiswal और सरफराज ने की दमदार बल्लेबाजी।
अद्यतन - फरवरी 18, 2024 2:22 अपराह्न

सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू को यादगार बना दिया है, जहां इस खिलाड़ी ने दोनों पारियों में रनों की ऐसी बारिश कर दी कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। वहीं राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने आए सरफराज की बल्लेबाजी शैली काफी अलग थी और वो तेज अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे।
यशस्वी ने भी कर दी अपनी पारी में छक्कों की बारिश
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल एक के बाद एक दोहरे शतक ठोक रहे हैं, जहां दूसरे टेस्ट के बाद तीसरे टेस्ट मैच में भी जायसवाल ने राजकोट में दोहरा शतक ठोक दिया। इस दौरान जायसवाल ने अपनी पारी में नाबाद 214 रन बनाए, साथ ही युवा बल्लेबाज ने 12 छक्के जड़े और 14 चौके जडे़। अब क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक पर यशस्वी जायसवाल का नाम छाया हुआ है और इस बल्लेबाज ने राजकोट की पारी से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
सरफराज खान के आगे कोई बोल सकता है क्या?
*राजकोट में Yashasvi Jaiswal और सरफराज ने की दमदार बल्लेबाजी।
*सरफराज खान ने डेब्यू टेस्ट मैच में लगाया अपना दूसरा अर्धशतक।
*दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज 68 रन बनाकर नाबाद लौटा पवेलियन।
*सरफराज ने अपनी पारी में लगाए 6 चौके और 3 शानदार छक्के।
पूरे विश्वास के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे सरफराज खान
दोहरा शतक लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल का वीडियो
इंग्लैंड टीम को कितने रनों का मिला टारेगट?
वहीं टीम इंडिया की तेज बल्लेबाजी के बीच, कप्तान रोहित शर्मा ने आज पारी घोषित करने का फैसला किया था। इस दौरान टीम इंडिया ने अपनी पारी में 4 विकेट खो कर कुल 430 रन बनाए, जिसके बाद इंग्लिश टीम को इस मैच को जीतने के लिए 557 रन बनाने हैं। टीम इंडिया की तरफ से दूसरी पारी में रोहित शर्मा सिर्फ 19 रन बना पाए, तो रजत पाटीदार का प्रदर्शन टीम के लिए सिर दर्द बन गया और वो दूसरी पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए। जिसके बाद उनकी टीम से छुट्टी होना तय माना जा रहा है।