चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मैं किसी भी जगह बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं: श्रेयस अय्यर - क्रिकट्रैकर हिंदी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मैं किसी भी जगह बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं: श्रेयस अय्यर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और ग्रुप A में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी है।

Shreyas Iyer (Photo source: Twitter)
Shreyas Iyer (Photo source: Twitter)

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की ओर से किसी भी बैटिंग क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और ग्रुप A में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी है।

अभी तक चैंपियन ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर को स्क्वॉड में जगह मिल सकती है। धाकड़ बल्लेबाज ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जोरदार बल्लेबाजी की थी और तमाम क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया था। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 की 11 पारियों में 66.25 की औसत और 113.24 के स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल है।

श्रेयस अय्यर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया कि, ‘मैं किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से फ्लैक्सिबल हूं। केएल राहुल और मैंने वर्ल्ड कप 2023 के मिडिल ऑर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हम लोगों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और सीजन भी हमारा शानदार था। हालांकि, फाइनल में हम अपने इसी फॉर्म को जारी नहीं रख पाए। यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी अगर मुझे चैंपियंस ट्रॉफी की टीम इंडिया में शामिल किया जाता है तो।’

जल्द होगी चैंपियन ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा

बता दें कि, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद श्रेयस अय्यर ने चार वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 22.5 की औसत से 90 रन बनाए। भले ही अनुभवी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा मौके ना मिले हो लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है।

यही नहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। अब इस बेहतरीन बल्लेबाज को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

close whatsapp