IPL में बल्लेबाजी वो क्या होती है, आप श्रेयस अय्यर से ड्रामा करवा लो पूरे दिन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL में बल्लेबाजी वो क्या होती है, आप श्रेयस अय्यर से ड्रामा करवा लो पूरे दिन

KKR टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई रील वीडियो की पोस्ट।

Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)
Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

KKR टीम इस समय विजय रथ पर सवार है, लेकिन अभी तक हुए मुकाबलों में कप्तान श्रेयस अय्यर अपने पुराने रंग में नहीं लौटे हैं और बाकी के खिलाड़ी टीम को मैच जीता रहे हैं। इस बीच बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर एक रील वीडियो पोस्ट की है, जिसमें बल्लेबाज का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है और ये रील शायद आपको भी पसंद आ जाए।

कितने रन बनाए हैं श्रेयस अय्यर ने अभी तक?

वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली KKR टीम ने अभी तक IPL में 3 मैच खेले हैं, जहां टीम ने तीनों ही मैच अपने नाम करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है। इस बीच कप्तान अय्यर का बल्ला अभी तक उनके नाम के मुताबिक नहीं चला है, जहां ये खिलाड़ी अब तक हुए 3 मैच में कुल 57 रन ही बना पाया है और पहले मैच में तो अय्यर का खाता भी नहीं खुला था।

बल्लेबाजी की नहीं, इंस्टा रील्स के बारे में बात कर लो श्रेयस अय्यर से

*KKR टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई रील वीडियो की पोस्ट।
*जहां इस वीडियो में कप्तान अय्यर का एक अलग ही अवतार देखने को मिला है ।
*KKR के कप्तान अय्यर ने इस वीडियो में लिया है बंगाली बाबू का एक खास अवतार।
*रील के कमेंट बॉक्स में KKR टीम के फैन्स ने कप्तान को दिल खोलकर दिया है प्यार।

श्रेयस अय्यर ले चुके हैं IPL के बीच नया अवतार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

लगातार जीत के बाद टीम में मस्त माहौल है अभी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

हाल ही में बोर्ड ने लिया है इस खिलाड़ी पर एक्शन

कुछ समय पहले ही BCCI ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट निकाली है, जिसमें युवा बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयल अय्यर का नाम नहीं है। ईशान ने बोर्ड के बार-बार बोलने के बाद भी रणजी ट्रॉफी नहीं खेली थी, इसलिए उनपर ये कार्रवाई हुई। वहीं अय्यर ने अपनी चोट को लेकर बोर्ड से झूठ बोला था और वो रणजी ट्रॉफी नहीं खेलना चाह रहे थे लेकिन बाद में उनको मुंबई से रणजी ट्रॉफी खेलनी पड़ी और उनका नाम भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हट गया।

close whatsapp