Shubman Gill Injured

Shubman Gill Injured: विशाखापट्टनम टेस्ट के चौथे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे गिल, चोट को लेकर आई बड़ी अपडेट

विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने लगाया था शानदार शतक।

Shubman Gill (Image Source: Getty Images)
Shubman Gill (Image Source: Getty Images)

विशाखापट्टनम टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill), जिन्होंने इस मुकाबले की दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया था वो चोटिल हो गए हैं। चोट की वजह से वो आज चौथे दिन के खेल के दौरान फील्डिंग नहीं करेंगे। दरअसल गिल को उनकी उंगली में चोट लगी है और इसी वजह से यह फैसला लिया गया है।

उंगली में लगी चोट की वजह से आज फील्डिंग नहीं करेंगे Shubman Gill

बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि शुभमन गिल ने मैच के दूसरे दिन अपनी तर्जनी उंगली में चोटिल करवा बैठी थी। अब चौथे दिन शुभमन गिल की जगह पहली बार टीम इंडिया में शामिल किए गए सरफराज खान बतौर सब्टिट्यूट फील्डिर मैदान पर उतरे हैं।

शुभमन गिल इसी चोट के साथ वह तीसरे दिन मैदान पर टिके रहे और लगभग एक साल बाद अपने करियर का तीसरा टेस्ट शतक ठोका। आउट होने से पहले शुभमन गिल ने 147 गेंद में 104 रन बनाए। लेकिन अब टीम मैनेजमेंट ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है।

केएल राहुल और रवींद्र जडेजा पहले ही हो चुके हैं चोटिल

बता दें कि, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, केएल राहुल भी चोट की वजह से दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। पहले टेस्ट में तेजी से सिंगल लेते समय जडेजा की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई, जबकि राहुल ने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत की। वहीं विराट कोहली पहले ही निजी कारणों से शुरुआती दोनों टेस्ट मैच से बाहर थे।

दूसरी ओर इंग्लैंड भी अपने स्टार प्लेयर की चोट से परेशान हैं। पूर्व कप्तान जो रूट की उंगली में भी चोट लगी है, वह तीसरे दिन मैदान से बाहर थे। गेंदबाजी करने भी नहीं उतरे। दरअसल, रूट को रविवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान उंगली में चोट लगी थी और स्लिप मेें फील्डिंग करते हुए उनकी इंजरी और उभर गई।

close whatsapp