श्रेयस अय्यर इंस्टा रील पर खुद को कूल दिखाते हैं, लेकिन मैदान पर बल्लेबाजी भूल जाते हैं!
इंस्टाग्राम पर काफी स्टालिश रील्स पोस्ट करते हैं श्रेयस अय्यर।
अद्यतन - फरवरी 26, 2023 3:48 अपराह्न

टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर है, साथ ही फैन्स को अय्यर की कूल इंस्टा रील्स भी काफी पसंद आती है। इसी कड़ी में बल्लेबाजी की एक नई रील सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और उन्होंने ये रील अपनी बहन के साथ बनाई है।
दूसरे टेस्ट में खुद को साबित नहीं कर पाए श्रेयस अय्यर
चोट से सही होने के बाद श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेला था, जहां अय्यर ने टीम में SKY की जगह ली थी। लेकिन बल्लेबाज ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में महज 12 रन ही बनाए थे।
श्रेयस अय्यर के लिए डांस पहले प्रैक्टिस बाद में है शायद!
*इंस्टाग्राम पर काफी स्टालिश रील्स पोस्ट करते हैं श्रेयस अय्यर।
*इसी कड़ी में अय्यर की एक और रील आई सामने, साथ में है बहन।
*वीडियो में श्रेयस बहन के साथ TUM-TUM वायरल गाने पर डांस कर रहे हैं।
*फैन्स को बल्लेबाज का डांस आया काफी ज्यादा ही पसंद।
बहन के साथ कुछ ऐसा कूल डांस किया श्रेयस अय्यर ने
इस साल भी अय्यर करेंगे KKR टीम की कप्तानी
IPL 2023 को लेकर KKR टीम ने तैयारियां शुरू कर दी है, दूसरी ओर इस साल भी टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ही करते हुए नजर आएंगे और कुछ दिनों पहले ही वो टीम के कैंप में पहुंचे थे जहां उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की थी।