टीम इंडिया में वापसी करते ही इमोशनल हुए श्रेयस अय्यर, NCA के खास लोगों के लिए पोस्ट किया शेयर - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में वापसी करते ही इमोशनल हुए श्रेयस अय्यर, NCA के खास लोगों के लिए पोस्ट किया शेयर

श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की है शेयर।

Shreyas Iyer (Image Credit-Instagram)
Shreyas Iyer (Image Credit-Instagram)

एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया में पुराने खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिसमें बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और केएल राहुल का नाम शामिल है। ये दोनों ही बल्लेबाज चोट के कारण काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब अहम टूर्नामेंट के लिए दोनों की वापसी हो गई है और इस कड़ी में अय्यर थोड़े भावुक भी नजर आए।

IPL भी नहीं खेल पाए थे श्रेयस अय्यर

जी हां, श्रेयस अय्यर काफी गंभीर रूप से चोटिल हुए थे, जिसके कारण वो इस साल IPL 2023 में भी नजर नहीं आए थे। ऐसे में उनकी जगह KKR टीम की कप्तानी नीतीश राणा ने की थी, लेकिन स्टार खिलाड़ियों से लबरेज ये टीम फिर से फ्लॉप साबित हुई थी। ऐसे में टीम को अय्यर की कमी काफी ज्यादा महसूस हुई थी।

श्रेयस अय्यर तो काफी भावुक हो गए इस बार

*श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की है शेयर।
*तस्वीर में अय्यर के साथ ट्रेनर Rajini-फिजियो नितिन पटेल हैं।
*कैप्शन में श्रेयस ने दोनों को Thank you बोला है फिट करने के लिए।
*पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव ने किया है काफी गजब का कमेंट भी।

ये पोस्ट शेयर किया है श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया था अय्यर ने काफी पहले

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

अब सिर्फ पंत की वापसी होना बाकी है

टीम इंडिया काफी समय से चोटिल खिलाड़ियों से काफी परेशानी थी, लेकिन अब सब पटरी पर लौट रहा है। जहां जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय टीम में धमाकेदार वापसी कर चुके हैं, तो केएल राहुल और श्रेयस अय्यर एशिया कप के जरिए फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। अब सिर्फ फैन्स को ऋषभ पंत की वापसी का इंतजार है, लेकिन पंत की वापसी में अभी समय लगेगा और BCCI इस खिलाड़ी को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। इस समय पंत NCA में मौजूद हैं, उन्होंने वहां बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है और अपनी फिटनेस पर भी काफी काम कर रहे हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp