अपने शतक को लेकर अभी तक इमोशनल हैं Shreyas Iyer, साथ देने वालों के लिए लिखी खास बात
श्रेयस अय्यर ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था शतक।
अद्यतन - Sep 25, 2023 12:59 pm

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है, वहीं दूसरे वनडे मैच में Shreyas Iyer और गिल के बल्ले का ऐसा तूफान आया कि विरोधी गेंदबाज कुछ नहीं कर पाए। एक तरफ गिल लगातार शानदार लय में थे, लेकिन फैन्स को अय्यर के बल्ले से धमाके का इंतजार था जो देखने को मिल ही गया कल इंदौर में।
एशिया कप में फिर से चोटिल हो गया था ये बल्लेबाज
केएल राहुल और Shreyas Iyer ने एशिया कप 2023 के जरिए टीम इंडिया में वापसी की थी, लेकिन इस टूर्नामेंट में कुछ मैच खेलने के बाद श्रेयस फिर चोटिल हो गए थे। जिसे देखते हुए लग रहा था कि एक बार फिर से अय्यर लंबे समय के लिए टीम से बाहर हो जाएंंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और श्रेयस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।
Shreyas Iyer ने सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने इमोशन
*श्रेयस अय्यर ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था शतक।
*अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया था Shreyas Iyer ने।
*वहीं इस बल्लेबाज ने अपने एक तस्वीर की है सोशल मीडिया पर पोस्ट।
*साथ ही अय्यर ने कैप्शन में साथ देने वालों के लिए लिखा खास संदेश।
एक नजर Shreyas Iyer के इंस्टाग्राम पोस्ट पर
SKY ने बल्ले से दिया सभी को जवाब
दूसरी ओर काफी समय से सूर्यकुमार यादव को वनडे में चुने जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में SKY ने खुद के चयन को सही साबित कर दिया। जहां सूर्यकुमार ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगा दिया है इस सीरीज में, साथ ही कल के मैच में उन्होंने ग्रीन को 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के भी जडे़। वहीं अब तीसरे वनडे को लेकर एक बड़ी खबर आई है, जिसके अनुसार अक्षर पटेल तीसरे वनडे से भी बाहर हो गए हैं। पटेल एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे, वर्ल्ड कप शुरू होने में काफी कम दिन बाकी रह गए हैं और अगर पटेल फिट नहीं होते हैं तो फिर अश्विन उनकी जगह ले सकते हैं।