12.25 करोड़ वाली फ्रेंचाइजी के लिए अब जमकर पसीना बहा रहे हैं श्रेयस अय्यर
IPL 2022 में श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
अद्यतन - Mar 8, 2022 3:57 pm

आईपीएल का 15वां सीजन महज कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों के लिए कैंप का आयोजन कर रही है, जिससे की उनके टीम के खिलाड़ी अच्छे से प्रैक्टिस कर सकें। हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो आईपीएल से पहले फिलहाल टीम इंडिया के टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। और वो सभी बैंगलोर में खेले जाने वाले पिंक बॉल टेस्ट मैच के समाप्त होने के बाद ही अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ पाएंगे।
उसी में से एक नाम श्रेयस अय्यर का भी है जो सबसे बड़े टी-20 लीग में हिस्से लेने से पहले फिलहाल टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। इस सीरीज के बाद सभी खिलाड़ी अपने अपने फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ेंगे। हालांकि श्रेयस केकेआर टीम के साथ जुड़ने से पहले ही जोर शोर से अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और लीग के लिए अपनी तैयारी को पुख्ता कर रहे हैं।
दरअसल श्रेयस अय्यर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ट्रेनिंग सत्र का वीडियो साझा किया है, जिसमें वो आईपीएल से पहले कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो स्टोरी काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस अपनी तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखिए श्रेयस अय्यर का वो ट्रेनिंग सत्र का फोटो
![]()
12.25 करोड़ की कीमत देकर KKR ने श्रेयस अय्यर को खरीदा था
बता दें कि पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले श्रेयस अय्यर इस सीजन अब अपनी नई फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। मेगा ऑक्शन में कोलकाता की फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था। श्रेयस अय्यर इस सीजन KKR की कप्तानी करेंगे।
बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड काफी अच्छा है, उन्होंने कुछ सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी की है और वहां उनकी नेतृत्व में टीम ने अच्छा किया था। कोलकाता की फ्रेंचाइजी भी उनसे यही उम्मीद लगाई बैठी होगी कि श्रेयस की कप्तानी में इस साल KKR अपना तीसरा ख़िताब जीतने में कामयाब हो।