फैन्स हैं शायद श्रेयस अय्यर से काफी गुस्सा, नए पोस्ट पर भी कर डाला जमकर Troll
श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी नई रील वीडियो।
अद्यतन - Jun 14, 2023 3:18 pm

इस समय टीम इंडिया के खिलाड़ी चोट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, जिसमें से एक नाम स्टालिश बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का भी है। जहां ये खिलाड़ी चोट के कारण ना IPL खेल पाया और ना ही WTC 2023 फाइनल, दूसरी ओर अय्यर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।लेकिन शायद फैन्स अय्यर से थोड़ा गुस्सा हैं, जिसके चलते नए पोस्ट को लेकर वो फैन्स के निशाने पर आ गए।
श्रेयस अय्यर के अलावा और कौन-कौन है क्रिकेट से दूर?
श्रेयस अय्यर को कुछ महीनों पहले ही चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। इस तरह बुमराह को भी टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया, दूसरी ओर पंत भी 6 महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं और आईपीएल के समय केएल राहुल भी चोटिल हो गए थे।
फैन्स ने ऐसे कमेंट्स क्यों किए श्रेयस अय्यर के पोस्ट पर?
*श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी नई रील वीडियो।
*रील में काफी ज्यादा स्टालिश लुक में नजर आ रहे थे अय्यर।
*एक फैन ने कमेंट कर लिखा- भाई आप क्रिकेट छोड़ मॉडलिंग कर लो।
*साथ ही कई फैन्स ने रील बनाने पर अय्यर को TROLL भी किया काफी।
इस पोस्ट पर Troll हुए श्रेयस अय्यर काफी ज्यादा
सोशल मीडिया पर रहता है पूरा स्वैग
किसने की थी अय्यर की जगह KKR की कप्तानी?
वहीं इस बार श्रेयस अय्यर चोट के चलते पूरे IPL से ही बाहर थे, वहीं अय्यर की जगह नीतीश राणा को KKR की कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन उसके बाद भी ये टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई और लागातार जीत अपने नाम करने में नाकाम रही।