जैसे ही इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से रन निकले, वैसे ही शुभमन गिल का स्वैग भी बाहर निकल आया है - क्रिकट्रैकर हिंदी

जैसे ही इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से रन निकले, वैसे ही शुभमन गिल का स्वैग भी बाहर निकल आया है

अब अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा खुश हैं बल्लेबाज शुभमन गिल।

Shubman Gill (Image Credit- Instagram)
Shubman Gill (Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने अजेय बढ़त बना ली है, वहीं इस सीरीज में शुभमन गिल, यशस्वी, सरफराज और जुरेल ने दमदार प्रदर्शन किया है। सबसे ज्यादा गिल को लेकर सवाल उठने लगे थे, जिसका जवाब इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले से दिया और अब ये युवा बल्लेबाज पूरा टशन दिखा रहा है सोशल मीडिया पर।

शुभमन गिल की भी छुट्टी हो जाती है टीम से

जी हां, इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों ही फ्लॉप हो रहे थे, जिसके बाद अय्यर की तो टीम से छुट्टी हो गई। लेकिन गिल ने शतक ठोक के अपने जगह बचा ली और फिर आगे मैचों में भी दमदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद इस खिलाड़ी ने राहत की बड़ी सांस ली थी।

मॉडल बन गए शुभमन गिल बीच टेस्ट सीरीज में

*अब अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा खुश हैं बल्लेबाज शुभमन गिल।
*इस कड़ी में गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*इन तस्वीरों में सूट-बूट पहने टशन दिखा रहा है ये युवा बल्लेबाज।
*दूसरी ओर युवराज सिंह ने भी किया है बल्लेबाज की तस्वीरों पर कमेंट।

एक नजर शुभमन गिल की नई तस्वीरों पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

टीम इंडिया को लेकर आई अपडेट

वहीं अब टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आखिरी और 5वां टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसका आगाज 7 मार्च से धर्मशाला में होगा। वहीं इस मैच से पहले टीम इंडिया के दल में कुछ बदलाव हुए हैं, जहां केएल राहुल चोट के कारण आखिरी टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं और अब उनका लंदन में इलाज होगा। वहीं बुमराह की टीम इंडिया में वापसी हो गई है आखिरी टेस्ट मैच के लिए, तो रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए सुंदर को टीम से रिलीज कर दिया गया है और वो अपनी घरेलू टीम के साथ में जुड़ गए हैं।

एक नजर भारतीय टीम पर

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, केएस भरत, देवदत्त पडिक्कल,आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार,आकाश दीप।

close whatsapp