शुभमन गिल की बहन को रिंकू सिंह लगते हैं हीरो, इंस्टा पर खुद कमेंट कर लिखी ये बात
रिंकू सिंह ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें की थी शेयर।
अद्यतन - Jun 6, 2023 5:35 pm

IPL 2023 में रिंकू सिंह ने हर मैच में टीम इंडिया से ज्यादा सुर्खियां बटोरी, हर मैच में ये खिलाड़ी KKR के लिए जीत की कहानी लिख रहा था। साथ ही एक ओवर में मारे गए 5 गेंद पर लगातार 5 छक्कों ने रिंकू को फिनिशर का टैग दे दिया, वहीं अब ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर खबरों में बना हुआ है।
रिंकू सिंह ने कितने रन बनाए थे IPL 2023 में?
इस साल का IPL रिंकू सिंह के लिए बेहद खास रहा, जीवन में तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए इस खिलाड़ी ने इस बार खुद को साबित कर ही दिया। जहां IPL 2023 में रिंकू ने 14 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 474 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े और 31 चौकों के साथ-साथ 29 छक्के भी मारे।
शुभमन गिल की बहन ने किया रिंकू सिंह के पोस्ट पर वायरल कमेंट
*रिंकू सिंह ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें की थी शेयर।
*इन तस्वीरों में रिंकू ने दिखाई थी अपनी काफी फिट बॉडी।
*इस पोस्ट पर गिल की बहन Shahneel Gill ने भी किया कमेंट ।
*Shahneel Gill ने लिया- ओ हीरो, अब ये कमेंट हुआ वायरल।
रिंकू सिंह की इस पोस्ट पर किया Shahneel Gill ने कमेंट
अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगा है ये खिलाड़ी
जब से रिंकू ने IPL 2023 में लगातार 5 छक्के मारे हैं, तब से हर जगह इसी खिलाड़ी की बात हो रही है। साथ ही रिंकू भी अब खुद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं, इसी कड़ी में वो फैन्स के साथ कुछ ना कुछ रोज शेयर करते ही रहते हैं।