BGT 2024: ब्रिसबेन टेस्ट के पहले दिन के बाद शुभमन गिल ने फैमिली संग बिताया क्वालिटी टाइम - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024: ब्रिसबेन टेस्ट के पहले दिन के बाद शुभमन गिल ने फैमिली संग बिताया क्वालिटी टाइम

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत ब्रिसबेन के गाबा में हो चुकी है।

Shubman Gill With Family (Pic Source-Instagram)
Shubman Gill With Family (Pic Source-Instagram)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत ब्रिसबेन के गाबा में हो चुकी है। पहले दिन बारिश की वजह से सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन बनाए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज शुभमन गिल ने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताय।

शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर को साझा किया, जिसमें वो, शुभमन और उनके माता-पिता साथ में खाना खा रहे हैं। शहनील ने इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘My QT लिटिल फैमिली।’

ये रही शहनील गिल की इंस्टाग्राम स्टोरी:

Shahneel Gill Insta Story
Shahneel Gill Insta Story

खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने खेली शतकीय पारी

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 101 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से इनफॉर्म खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 18 चौकों की मदद से 152 रन बनाए। हेड के अलावा अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की और 101 रन बनाए।

इन दोनों ही बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मेजबान को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है। उस्मान ख्वाजा तीसरे टेस्ट की पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 21 रन बनाकर आउट हो गए। Nathan McSweeney 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए, जबकि मार्नस लाबुशेन 12 रन ही बना पाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 45* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि मिचेल स्टार्क ने 7* रन बना लिए हैं।

टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया है। खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?