“बुमराह को बनाना चाहिए कप्तान, शुभमन गिल अनुभवहीन हैं लेकिन फिर भी…..”- पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर का बयान
भारत की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं शुभमन गिल।
अद्यतन - May 14, 2025 10:23 am

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का समर्थन किया है। रोहित शर्मा के लंबे फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद भारत नए कप्तान की तलाश में है। गिल भारत के अगले टेस्ट कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। आईपीएल के बाद टीम इंडिया 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए इंग्लैंड की यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं।
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद कप्तानी की रेस में शुभमन गिल सबसे आगे चल रहे हैं। इस रेस में जसप्रीत बुमराह भी शामिल थे, मगर उनकी इंजरी हिस्ट्री और वर्कलोड को देखते हुए बीसीसीआई उन्हें कप्तानी के पद से दूर रख सकता है। वहीं अब रिपोर्ट्स यह भी हैं कि चयनकर्ता उप-कप्तान के रूप में भी ऋषभ पंत के नाम पर विचार कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि बुमराह अब टेस्ट टीम में लीडरशिफ ग्रुप का हिस्सा नहीं रहेंगे।
मोईन अली ने भारत के अगले टेस्ट कप्तान को लेकर अपना पक्ष रखा
इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मोइन अली का भी यही मानना है कि बीसीसीआई भी जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाना चाहेगा, लेकिन लगातार चोटिल होने के वजह से बुमराह कप्तान नहीं बन पाएंगे। वहीं गिल को उन्होंने एक अनुभवहीन कप्तान बताया है।
मोईन अली ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, “मुझे लगता है कि यह (कप्तान) शुभमन गिल होंगे। आदर्श रूप से, बीसीसीआई चाहेगा कि जसप्रीत बुमराह कप्तानी करें क्योंकि वह बहुत अच्छे कप्तान हैं, एक अच्छे लीडर हैं जिन्होंने पहले भी ऐसा किया है। लेकिन उनके चोटिल रिकॉर्ड के कारण, वह पूरी सीरीज नहीं खेल पाएंगे।”
पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने आगे कहा कि, “मुझे लगता है कि वे किसी ऐसे व्यक्ति को कप्तानी देंगे जिसने टेस्ट क्रिकेट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। गिल आईपीएल में गुजरात टाइटंस की अगुआई करते हैं, इसलिए उनके पास अभी भी बहुत अच्छा कप्तान है, अनुभवहीन, हां, लेकिन एक अच्छा कप्तान और अच्छा दिमाग, लेकिन इंग्लिश कंडिशन में यह एक चुनौती होगी।”