शुभमन गिल के स्पाइडर वर्स हिंदी ट्रेलर लॉन्च में एंट्री को देख तमाम फैंस हुए पागल, जमकर की भारतीय क्रिकेटर की प्रशंसा
शुभमन गिल ने हॉलीवुड मूवी स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स के हिंदी और पंजाबी वर्जन के लिए अपनी आवाज दी है।
अद्यतन - मई 18, 2023 7:41 अपराह्न

गुजरात टाइटंस के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को स्पाइडर मैन हिंदी ट्रेलर लॉन्च में एक अलग तरीके से एंट्री करते हुए देखा गया। बता दें, शुभमन गिल ने हॉलीवुड मूवी स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स के हिंदी और पंजाबी वर्जन के लिए अपनी आवाज दी है।
फिल्म की प्रमोशन इस समय काफी जोरों शोरों से चल रही है और शुभमन गिल को अपनी कार के टॉप पर स्पाइडर मैन पोज पर तस्वीर खिचवाते हुए देखा गया जिसमें वो हरे रंग की शर्ट पहने हुए हैं।
न्यूज़ 18 के मुताबिक शुभमन गिल ने कहा कि, ‘मैं स्पाइडर मैन मूवी को बचपन से देख रहा हूं और यह सीरीज मेरी सबसे पसंदीदा है। यह मेरा सबसे पसंदीदा सुपर हीरो भी है। स्पाइडर मैन पवित्र प्रभाकर के हिंदी और पंजाबी भाषा के लिए मैंने आवाज दी है और यह मेरे लिए सच में बहुत ही अच्छा अनुभव है। मुझे अभी से लग रहा है कि मैं एक सुपरह्यूमन हूं। मैं इस मूवी के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’
शुभमन गिल का Iconic स्पाइडर मैन पोज:
#Shubmangill arrived at Spiderman Hindi Trailer Launch at Juhu PVR 😎🔥📸 @ShubmanGill @viralbhayani77 pic.twitter.com/sA5TfV04LH
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) May 18, 2023
#Shubmangill Grand entry at Spiderman Hindi Trailer Launch 😎🔥📸@ShubmanGill @viralbhayani77 pic.twitter.com/QaUy1grpQ1
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) May 18, 2023
बता दें, इस समय शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे हैं। गुजरात टाइटंस इस टूर्नामेंट की गत विजेता हैं। शुभमन गिल ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 13 मुकाबलों में 576 रन बनाए हैं जिसमें 4 अर्धशतक और एक शतक मौजूद है। वो ऑरेंज कैप की दौड़ में भी बने हुए हैं।
गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो टीम इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में पहले स्थान पर है। वो पहली टीम है जिन्होंने इस सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने अभी तक 13 मुकाबलों में 9 में जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम यही कोशिश करेगी कि इस बार भी वो अच्छा प्रदर्शन करें और इस सीजन की ट्रॉफी को भी अपने नाम करें।