अगर शुभमन गिल नहीं चले तो फिर गुजरात टाइटंस इस साल.....- एरोन फिंच का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर शुभमन गिल नहीं चले तो फिर गुजरात टाइटंस इस साल…..- एरोन फिंच का बड़ा बयान

एरोन फिंच ने कहा कि गुजरात टाइटंस टीम काफी हद तक शुभमन गिल पर डिपेंड करेगी।

Aaron Finch And Shubman Gill (Photo Source: Twitter)
Aaron Finch And Shubman Gill (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का आगाज बस कुछ दिनों में ही होने वाला है। वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने भी अपनी राय रखी है।

बता दें एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए एरोन फिंच ने कहा कि, शुभमन गिल का बल्ला अगर चला तो विपक्षी टीमों की मुश्किलें बढ़ सकती है। उनका कहना है कि गुजरात टाइटंस टीम काफी हद तक शुभमन गिल पर निर्भर रहेगी। अगर उन्होंने ओपनिंग करते हुए टीम के लिए अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया तो फिर मिडिल आर्डर काफी अच्छी तरह से प्रदर्शन कर सकता है।

गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ी समस्या टॉप आर्डर है- एरोन फिंच 

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान एरोन फिंच ने कहा कि, मेरे हिसाब से गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ी समस्या टॉप आर्डर है क्योंकि अगर शुभमन गिल नहीं चले तो फिर यह टीम मुश्किल में आ जाएगी। शुभमन गिल इस टीम के एक्स फैक्टर हैं। हम सभी जानते हैं कि वह कितनी तेजी से रन बना सकते हैं। जब वह खेलते हैं तो बड़ी पारी खेलते हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, ऐसे में अगर उनका (शुभमन गिल) बल्ला चल गया तो फिर मिडिल आर्डर भी जबरदस्त परफॉर्म करेगा और फिर इस टीम को हराना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही गुजरात की टीम के लिए भी उनका चलना बेहद जरुरी होगा।

एरोन फिंच ने डेविड मिलर को लेकर कहा कि इस बार गुजरात की उम्मीद डेविड मिलर से भी होगी। साथ ही इस साल गुजरात टाइटंस की नजर डेविड मिलर पर होगी। इसके अलावा एरोन फिंच ने गुजरात की गेंदबाजी पर भी अपनी राय रखते हुए कहा कि, इस टीम का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष उनकी तेज गेंदबाजी है। उनके पास बेहतरीन गेंदबाज हैं जो शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

close whatsapp