बल्लेबाजी के दौरान टेंशन में थे शुभमन गिल, पिता भी स्टेडियम पहुंच गए थे मैच देखने - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाजी के दौरान टेंशन में थे शुभमन गिल, पिता भी स्टेडियम पहुंच गए थे मैच देखने

जब आपके रन नहीं बन रहे होते हैं, तो आपको लक चाहिए होता है- गिल।

Shubman Gill (Image Credit- Instagram)
Shubman Gill (Image Credit- Instagram)

लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल का बल्ला चला है, जहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उनके बल्ले से शतक निकला। इससे पहले वो लाल गेंद के खिलाफ लगातार फेल हो रहे थे,  ऐसे में वो टीम के साथ-साथ फैन्स को भी निराश कर रहे थे। वहीं इस शतक ने उनको राहत दी है और अपने शतक को लेकर अब गिल ने खुलकर बात भी की है।

शुभमन गिल के पिता भी मौजूद थे

वहीं Vizag में जारी दूसरे टेस्ट को शुभमन गिल के पिता भी स्टेडियम से देख रहे हैं, जिसका खुलासा बल्लेबाज ने BCCI के नए वीडियो में किया है। कई मौके आए हैं जब गिल के पिता स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे हैं, साथ ही ये बल्लेबाज अपने पिता की बातों को ध्यान से सुनता है और फिर मैदान पर वैसा ही खेल दिखाता है।

इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल के लिए 100 रन बनाना आसान नहीं था

*जब आपके रन नहीं बन रहे होते हैं, तो आपको लक चाहिए होता है- गिल।
*शुभमन गिल ने कहा की पिता के आगे रन बनाना अच्छा लगता है।
*बल्लेबाजी के दौरान धैर्य और बेस्किस पर रहना जरूरी है- गिल।
*बल्लेबाज ने कहा कि- पिता ने कहा था की जैसा खेलता आया है वैसा खेल।

इस वीडियो में अपनी पारी को लेकर खुलकर बात की है शुभमन गिल ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

शतक के बाद गिल ने नहीं मनाया कोई खास जश्न

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अय्यर की बल्लेबाजी में नहीं हुआ कोई बदलाव

एक तरफ गिल का बल्ला चल गया है, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी में किसी तरह का कोई सुधार नहीं हुआ है। जहां ये बल्लेबाज लगातार फ्लॉप साबित हो रहा है और दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में अय्यर फेल रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल टीम के कप्तान रोहित शर्मा का है, जो अपने बल्ले से कुछ नहीं कर पा रहे हैं। वहीं केएस भरत भी हर मौके पर ढेर हो जाते हैं और अभी तक वो टेस्ट करियर में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?