Shubman Gill ने Rohit Sharma को Instagram पर किया Unfollow, इस बात हुआ झगड़ा?

Shubman Gill ने Rohit Sharma को Instagram पर किया Unfollow, इस बात हुआ झगड़ा?

Shubman Gill (Pic source Instagram)
Shubman Gill (Pic source Instagram)

शुभमन गिल गिल ने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा को अनफॉलो किया: जब टी20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई, तो चार रिजर्व भी शामिल किए गए। जिसमें शुभमन गिल, आवेश खान, खलील अहमद और रिंकू सिंह शामिल थे। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर में लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 8 राउंड में प्रवेश कर लिया है।

लेकिन अब इसके साथ ही अब जानकारी सामने आ रही है कि रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में से आवेश खान और शुभमन गिल को भारत वापस भेज दिया गया है। गिल को भारतीय टीम से बाहर करने के पीछे की कुछ वजहें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि अनुशासनात्मक कारणों से शुभमन गिल को रिलीज किया जा रहा है और उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। 

शुभमन गिल टीम इंडिया के साथ अमेरिका गए थे। लेकिन उन्हें स्टेडियम में रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ियों के साथ और उनकी ट्रेनिंग में मदद करते हुए भी नहीं देखा गया। वहीं,  न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अन्य रिजर्व खिलाड़ी रिंकू सिंह, अवेश खान और खलील अहमद टीम को चीयर करते नजर आए, पर गिल कहीं नहीं दिखें।

खबरें हैं कि शुभमन गिल और आवेश खान को भारत वापस भेजा जा रहा है। लेकिन शुभमन गिल को वापस भेजने की वजह सोशल मीडिया पर DISCIPLINARY ISSUE बताई जा रही है।  गिल अमेरिका में टीम के साथ एक भी बार नहीं दिखे। दरअसल, खबर यह है कि वह टीम से दूर समय बिताते नजर आए और अपने दूसरे कामों में व्यस्त रहे।

Shubman Gill ने Rohit Sharma को Instagram पर किया Unfollow

इस पूरे मामले में एक और बड़ी बात जो सामने आई है वो ये है कि शुभमन गिल ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। वह अब रोहित को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं। अफवाहें उड़ रही हैं कि टीम इंडिया और शुभमन गिल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

गिल ने पिछले वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन इस बार उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली। वह रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम के साथ अमेरिका गये हैं। हालांकि अब सोशल मीडिया पर चल रही ये चर्चाएं सामने आ गई हैं। 

close whatsapp