Cricket World News: IPL 2024 से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस

अप्रैल 4 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: X/Twitter)
(Photo Source: X/Twitter)

1) “कपड़े को लॉन्ड्री में इतनी बुरी तरह से नहीं धोए जाते” – KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर बोले आकाश चोपड़ा

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ IPL 2024 के मुकाबले में एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाजों की सराहना की है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ IPL 2024 के मुकाबले में एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाजों की सराहना की है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IPL 2024: हार्दिक पांड्या के सपोर्ट में उतरे रवि शास्त्री, रोहित शर्मा को दे डाली नसीहत

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय मुंबई इंडियंस की कप्तानी है। मुंबई टीम ने अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके चलते मुंबई टीम और पांड्या को इस समय काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस पर पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IPL 2024: “वो बचपन से ही मेरे साथ काम कर रहे हैं”- अंगकृश रघुवंशी ने इस प्लेयर को दिया अपनी सफलता का श्रेय

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद, केकेआर के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने कहा है कि उनकी सफलता के पीछे ‘मुख्य व्यक्ति’ अभिषेक नायर थे, जो उन्हें बचपन से ट्रेनिंग दे रहे हैं। अंगकृष ने आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में डेब्यू किया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। (पढ़ें पूरी खबर)

4) पृथ्वी शॉ बीच IPL में जाएंगे जेल! कोर्ट के सामने जीत गई सपना गिल?; इस महीने की 19 तारीख को…

आईपीएल 2024 के बीच में दिल्ली के स्टार प्लेयर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। समस्या ऐसी है कि शायद पृथ्वी शॉ जेल जा सकते हैं। दरअसल, मुंबई की अदालत ने पुलिस को सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर द्वारा भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोपों में आगे जांच करने का निर्देश दिया है। (पढ़ें पूरी खबर

5) “हमें शाम 7 बजे तक नहीं पता था कि मयंक यादव डेब्यू करने वाला है”- तेज गेंदबाज की मां का बड़ा खुलासा

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लखनऊ के लिए खेलते हुए मयंक ने IPL 2024 में डेब्यू किया और अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से सभी को कायल किया। अपनी तेज गेंदबाजी प्रतिभा के कारण से 21 साल के मयंक यादव एक अलग ही मुकाम पर पहुंच चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर

6) “जो उन्होंने शॉट्स खेले हैं उससे ब्रायन लारा…” सुनील नारायण की पारी पर पूर्व KKR कप्तान इयोन मोर्गन ने की तारीफ

इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच जिताऊ पारी के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के गेंदबाजी ऑलराउंडर सुनील नारायण की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुनील ने कुछ शॉट ऐसे खेले हैं जिन्हें देखकर उनके बचपन के हीरो और वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा वास्तव में खुश होंगे। (पढ़ें पूरी खबर

7) हैदराबाद पहुंची CSK टीम के हुए मजे ही मजे, Ambati Rayudu ने खुुद दी खिलाड़ियों को दावत

CSK टीम इस समय IPL 2024 की अंक तालिका के टॉप 4 में बनी हुई है, जहां टीम का प्रदर्शन शानदार चल रहा है और टीम के पूर्व कप्तान धोनी भी अपनी बल्लेबाजी से फैन्स को पुराने दिन याद दिला रहे हैं। इस बीच टीम ने अपने अगले मैच से ठीक पहले एक खास पार्टी की है और वो पार्टी दी है टीम के एक पूर्व खिलाड़ी ने। (पढ़ें पूरी खबर

8) आईपीएल 2024 में अपनी पेस से सनसनी मचाने वाले मयंक यादव को लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने दिया चौंकाने वाला बयान

आईपीएल के जारी 17वें सीजन में एक गेंदबाज, अपनी तेज गेंदबाजी से नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बता दें कि यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलने वाले 21 वर्षीय युवा भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) हैं। (पढ़ें पूरी खबर

9) MI टीम की बचानी है सूर्यकुमार यादव को लाज, इसलिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं आज

IPL की सबसे सफल टीम यानी की MI टीम के इन दिनों हाल खराब है, जहां ये टीम लगातार हार की कहानी लिख रही और टीम का कप्तान सभी के निशाने पर है। इस बीच बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर भी अपडेट आई है, जिसने सभी फैन्स को खुश कर दिया है और SKY ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। (पढ़ें पूरी खबर

10) क्या बात! इन दिनों बड़े खुश हैं RR टीम के कप्तान संजू सैमसन, नया पोस्ट ही देख लो उनका

संजू सैमसन की कप्तानी में RR टीम IPL 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रही है, जहां इस टीम को हराना विरोधी टीमों के लिए मुश्किल हो गया है। वहीं टीम के इस प्रदर्शन से कप्तान संजू की खुशी एक अलग लेवल पर है, जिसका नजारा उनके नए सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिल रहा है और वो पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp