टेस्ट क्रिकेट में खुद अपनी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए शुभमन गिल, बेहतरीन बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेस्ट क्रिकेट में खुद अपनी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए शुभमन गिल, बेहतरीन बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा

शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020 में अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था।

Shubman Gill (Photo Source: Getty Images)
Shubman Gill (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस बात पर हामी भरी है कि टेस्ट में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है और वो खुद अपनी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। बता दें, शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020 में अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 25 मैच में 35 से अधिक की औसत से 1492 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल है।

गिल ने ओपनर के रूप में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। इस टेस्ट सीरीज में गिल ने दो शतक की बदौलत 5 मैचों में 452 रन बनाए थे और वो इस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

अब इस शानदार खिलाड़ी को दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए देखा जाएगा। हालांकि, इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले गिल ने कहा कि बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 10 टेस्ट में वो बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे।

गिल ने कहा कि, ‘टेस्ट क्रिकेट में मैं अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया हूं। लेकिन अब हमें न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 10 टेस्ट खेलने हैं। मेरी उम्मीदें और भी ज्यादा है।’

स्पिनर्स के खिलाफ अपनी योजना को लेकर शुभमन गिल ने किया बड़ा खुलासा

बेहतरीन बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में मैंने स्पिनर्स के खिलाफ अपने डिफेंस पर थोड़ा ज्यादा काम किया था। टर्निंग ट्रैक पर स्पिन को खेलना इतना आसान नहीं होता है और आपको और भी डिफेंसिव क्रिकेट खेलने होता है। टी20 क्रिकेट में अगर व्हाइट बॉल से आपको बैटिंग ट्रैक मिल रहा है तो यह बहुत ही अच्छी बात है। तब आप आक्रामक क्रिकेट भी खेल सकते हैं। फिलहाल आने वाले मुकाबलों के लिए मैं खुद को तैयार कर रहा हूं। पूरी उम्मीद है कि बांग्लादेश के खिलाफ मैं अच्छी बल्लेबाजी कर पाऊं।’

बता दें कि दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड में शुभमन गिल टीम A की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस टीम में और भी कई धुरंधर खिलाड़ी है जिन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?